'फेमस होने के लिए पति का मजाक बनाती हो..' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पर भड़के पुनीत सुपरस्टार, Video Viral

Puneet Superstar

Puneet Superstar Slams Sunita Ahuja- गोविंदा और सुनीता आहूजा को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही है और दोनों के तलाक की खबरें आ रहीं थीं। हालांकि अब पता चला है कि दोनों की सुलह हो गई है और अब तलाक नहीं होगी।

लेकिन सोशल मीडिया का मशहूर इंफ्लुएंसर सुनीत आहूजा पर भड़का है और उसका कहना है कि सुनीता अपने पति की इज्जत नहीं करती हैं। जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि पुनीत सुपरस्टार है।

क्या बोले पुनीत सुपरस्टार?

अपनी अजीबोगरीब हरकतों से अक्सर चर्चा में रहने वाले पुनीत ने अब सुनीता का क्लास लगाई है। पुनीत ने गोविंदा को लीडेंड बताते हुए पत्नी पर निशाना साधा है। पुनीत ने कहा, ''हमारे 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा जी और उनके बराबर में उनकी वाइफ हैं। उनके वाइफ के कुछ पॉडकास्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें ये कह रही हैं कि गोविंदा बुड्ढा हो गया है और पेट निकाल के घूम रहा है, काम नहीं करता है। तो मैडम जी आपको बता दें कि 60 साल की उम्र में आदमी पेट निकालकर ही घूमता है ना कि सिक्स पैक निकालकर। दूसरी बात है कि आपको 40 साल के बाद ऐसा लग रहा है, पूरी फैमिली बना दी इन्होने, पूरे घर का खर्चा चलाया है। 90 के दशक में इनको भगवान माना जाता था और आज भी भगवान मानते हैं। बड़े बड़े स्टार उनके सामने पानी भरते थे, कोई बदतमीजी से नहीं बोलता।''

पुनीत ने आगे कहा, ''सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अपने पति का मजाक बना रही है। आपके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा जब आप खुद ही मजाक बना रही हो। आपके पॉडकास्ट भी इसीलिए वायरल हो रहे हैं कि आप उनकी वाइफ हो, वरना आपको जानता कौन है? आपको पहचानता कौन है? आज भी आप गोविंदा की बीवी के नाम से जानी जाती हो। सलमान खान भी उनकी इज्जत करता है।''

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद सुनीता का कोई रिएक्शन नहीं आया है। लोग पुनीत की तारीफ कर रहे हैं और उनको सही ठहरा रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X