मिल रही धमकियों से परेशान हुए पुनीत सुपरस्टार, रोते-रोते ले लिया ये फैसला, उठाने जा रहे हैं बड़ा कदम

Puneet Superstar Viral Video: सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर पुनीत सुपरस्टार आए दिनों अपने अतरंगी वीडियो की वजह से छाए रहते हैं। हर कोई पुनीत सुपरस्टार के अजीबो-गरीब वीडियो को देख उसपर कमेंट जरूर करता है। वहीं कई वीडियोज़ ऐसे भी होते हैं जिसमें पुनीत को धमकियां भी मिलती हैं। एक बार तो यूके राइडर 07 उर्फ अनुराग डोभाल ने पुनीत सुपरस्टार की जमकर धुलाई की थी। इसी के साथ ही उन्हें पुनीत को इस तरह के वीडियो ना बनाने की धमकी भी दी थी।
पुनीत सुपरस्टार को मिल रही हैं धमकियां
बता दें कि पुनीत सुपरस्टार कभी नाली के पानी में डूबे नजर आते हैं तो कभी नाले के पानी का शरबत बनाकर पी जाते हैं। इतना ही नहीं पुनीत कभी लड़कियों के कपड़े पहनकर डांस करने लगते हैं तो कभी वह बॉलीवुड सितारों पर उगलियां उठाते नजर आते हैं। उनके अतरंगी वीडियोज़ पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिलते हैं। फिलहाल तो हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक रोते-रोते एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पुनीत खुद को खत्म करने की बात करते नजर आ रहे हैं।
पुनीत सुपरस्टार ने लिया ये बड़ा फैसला
हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार फूट-फूट कर रोते नजर आ रहे हैं। पुनीत कहते हैं कि- 'मेरे दोस्तों मेरे घर वालों को परेशान किया जा रहा है। मझे परेशान किया जा रहा है मुझे धमकियां दी जा रही हैं। मैं तो वीडियो बनाता हूं लोगों को हंसाने का काम करता हूं। आज के बाद वीडियो नहीं बनाऊंगा। खुद को कुछ कर लूंगा। मरते-मरते 5 नाम लेकर जाऊंगा जो मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे।'
पुनीत का वीडियो देख लोगों ने यूं किया कमेंट
बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अब ये नया नाटक शुरू हो गया। वहीं दूसरे ने लिखा- अभी अप्रैल फूल दूर है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- वीडियो नहीं बनाओगे ? अभी 2 मिनट में ही आ रहा होगा तुम्हारा दूसरा वीडियो।


Click it and Unblock the Notifications