पुनीत सुपरस्टार ने लगाया शाहरुख खान के बेटे आर्यन पर आरोप ? वीडियो बनाकर बोले- किसी गरीब का हक मत मारा करो...

बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुके पुनीत सुपरस्टार आज बेहद पॉपुलर हैं। आए दिनों उनके वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। पुनीत अपने अतरंगी वीडियो की वजह से खास हेडलाइन में रहते हैं। कभी वह नाली का पानी पीते दिखते हैं तो कभी वह नाले में छलांग लगा देते हैं।
पुनीत सुपरस्टार की इस तरह की हरकतें लोगों को हैरान कर देती हैं, लेकिन इसके अलावा पुनीत सुपरस्टार कुछ ऐसे मजेदार वीडियो भी बनाते हैं जो लोगों को बेहद पसंद आते हैं। वहीं वह कुछ ऐसे विवादित वीडियो बना देते हैं जिस वजह से पुनीत सुपरस्टार को माफी भी मांगनी पड़ जाती है। बीते दिन UP की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को अपनी मां बताकर वीडियो बनाने पर पुनीत सुपरस्टार को माफी मांगनी पड़ गई थी। क्योंकि बसपा के एक कार्यकर्ता ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी।
आर्यन खान पर लगाया पुनीत ने आरोप
बात यहीं नहीं रुकी इसके बाद पुनीत सुपरस्टार ने दूसरा वीडियो शाहरुख खान और उनके बेटे को लेकर बना दिया। पुनीत सुपरस्टार अपने इस वीडियो में शाहरुख के बेटे आर्यन खान पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। पुनीत कहते हैं कि 'शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने जो वेब सीरीज बनाई है ना उस वेब सीरीज के लिए पहले मुझे ऑफर किया गया था। टीम का मेरे पास मैसेज आया था। उन्होंने मुझसे बात की कुछ स्टोरी मैंने भी बताई उनको। मेरे साथ डील फाइनल हो चुकी थी। मैं मुंबई के लिए रावाना होने वाला था, लेकिन मुझे रिप्लेस करके बॉबी देओल के ले लिया गया। बॉलीवुड के जितने भी डायरेक्टर प्रोड्यूसर हैं मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि किसी गरीब का हक मत मारा करो। क्योंकि भगवान देख रहा होता है। मुझसे बात करके, मुझसे डील करके, मेरी स्क्रिप्ट सुनकर मेरा रोल बनाकर सबकुछ फाइनल होने के बाद बॉबी देओल को ले किया गया। यह गलत बात है।'
यूजर्स के यूं आए कमेंट्स
बता दें कि पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो को देखकर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- हां बहुत गलत हुआ आपके साथ। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वो शाहरुख खान है, अब एक वीडियो और ना बनाना पड़ जाए माफी का। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- टीम ने क्या मैसेज किया था हमें भी स्क्रीन शॉर्ट दिखा दो।


Click it and Unblock the Notifications











