फायर हैं रिंकू सिंह की मंगेतर.. अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाने के बाद Aniruddhacharya पर गरजीं Priya Saroj

Priya Saroj slams Aniruddhacharya- अखिलेश यादव और अनिरुद्धाचार्य के बीच हुई बहस के बाद ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में कथावाचक ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उनपर हिंदू मुस्लिम करने का आरोप लगाया था।
लेकिन अब सपा सुप्रीमो पर बाबा के इस बयान के बाद सांसद प्रिया सरोज बोल पड़ी हैं। मछलीशहर से सपा सांसद और क्रिकेटर रिंकू सिंह की होने वाली पत्नी ने अनिरुद्धाचार्य को जमकर खरीखोटी सुनाई है।
बता दें कि प्रिया सरोज काफी बेबाकी से अपना पक्ष रखने के लिए जानी जाती हैं और रिंकू सिंह से सगाई के बाद वो काफी खबरों का हिस्सा रहती हैं।
देश का माहौल खराब करते हैं..
प्रिया सरोज ने अनिरुद्धाचार्य पर आरोप लगाया है कि वो देश का माहौल खराब करते हैं। प्रिया सरोज ने बोली, ''जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम नहीं बता पाते हैं तो अपनी छवि सुधारने के लिए अखिलेश यादव जी का नाम हिंदू मुस्लिम से जोड़कर देश-प्रदेश का माहौल खराब करते हैं। क्या वो अपने प्रवचनों में यही सिखाते हैं?'' इसके बाद अनिरुद्धाचार्य को लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग प्रिया सरोज के साथ हैं तो कुछ बाबा जी का साथ दे रहे हैं।
अखिलेश यादव से हुई थी ये बात
अनिरुद्धाचार्य और अखिलेश यादव की मुलाकात अचानक हाइवे पर हुई थी और इस दौरान अखिलेश ने पूछा था कि जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था तो माता देवकी ने उनको क्या कहकर पुकारा था। इसपर अनिरुद्धाचार्य ने कहा था, कन्हैया। हालांकि अखिलेश इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए थे। अखिलेश यादव ने कहा था, यहीं से हम दोनों के रास्ते अलग हो जाते हैं। इसपर अनिरुद्धाचार्य ने हिंदू मुस्लिम करना शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications