सगाई होते ही प्रिया सरोज ने उठाया बैट, शॉट देख रिंकू सिंह भी रह जाएंगे हैरान, सांसद जी का वीडियो वायरल

Priya Saroj playing Cricket- क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है और काफी जल्दी दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस वक्त प्रिया सरोज का एक वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है जिसमें वो क्रिकेट ग्राउंड पर क्रिकेट खेलती हुई दिख रही हैं।
इसके पहले उनको शायद ही आपने ऐसा कुछ करते देखा होगा। प्रिया सरोज इस दौरान काफी खुश हैं और आसपास कई लोग जमा हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बतौर सांसद वो किसी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए पहुंची थीं।
इस दौरान उनसे क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया होगा। प्रिया सरोज काफी सुंदर हैं और रिंकू सिंह के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया जा रहा है।
3 बॉल खेलीं, एक शॉट मारा
इस वीडियो में प्रिया सरोज टेनिस बॉल से खेलती दिख रहीं हैं। उन्होने 3 बॉल खेलीं थीं। एक बॉल उन्होने मिस कर दी थी, दूसरी उनके कंधे पर लगी और तीसरी बॉल में उन्होने पुल शॉट खेला। इसके बाद वो बेहद खुश नजर आईं थीं। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने इसपर कमेंट्स करना शुरु कर दिए हैं। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से मछलीशहर से सांसद हैं। उनको काफी पसंद किया जाता है और वो लोकप्रिय हैं।
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
वायरल हो रहे इस वीडियो में लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। कोई हार्ट इमोजी साझा कर रहा तो किसी का कहना है कि रिंकू सिंह के साथ उनकी जोड़ी जमने वाली है। एक यूजर ने लिखा, ''ये तो ब्रेकिंग न्यूज है।'' एक ने लिखा, ''रिंकू भईया तो गए, रिंकू भैया के कैरियर खतरे में हैं।'' एक ने लिखा, ''ये भी क्रिकेट खेलेंगी अब।'' एक ने लिखा, ''आदत डाल लो अभी से।'' एक ने लिखा, ''अरे वाह।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि प्रिया सरोज की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications