रिंकू सिंह की इस जाति के कारण प्रिया सरोज के पापा हुए शादी के खिलाफ, बोले- सरकारी नौकरी वाले लड़के से...

Priya saroj Rinku Singh Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने फिनिशर रिंकू सिंह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और एक बार फिर से उनकी नेशनल टीम में वापसी भी हो चुकी है। लेकिन इस बार रिंकू सिंह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। दरअसल उनकी होने वाली पत्नी और उत्तर प्रदेश के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमें वह रिंकू सिंह के साथ में अपनी दोस्ती और लव स्टोरी पर बात करती हुई नजर आई।

Priya saroj Rinku Singh Love Story

इंटर कास्ट के खिलाफ थे पिता

हाल ही में प्रिया सरोज का एक इंटरव्यू हुआ जहां पर वह रिंकू सिंह के साथ में अपनी लव स्टोरी के बारे में बता रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता को बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है और उनसे शादी करना चाहती हैं। तो जब उनके पिता ने उनसे सवाल किया कि क्या वह हमारी कास्ट का है तो प्रिया सरोज ने बताया कि नहीं। इस पर उनके पिता ने जवाब दिया कि हमारे घर में कभी लव मैरिज नहीं हुई है और यह तो इंटर कास्ट है।

सरकारी नौकरी वाला लड़का ढूंढ़ रहे थे पिता

प्रिया सरोज ने यह भी बताया कि "मैंने उनसे कहा था कि मेरे पिता बहुत ज्यादा सिंपल है और वह सरकारी नौकरी वाला लड़का देख रहे हैं। जिसकी सैलरी 1 लाख हो लेकिन उनकी बेटी खुश रहे। इस पर रिंकू ने कहा कि 2023 में भारतीय टीम में सेलेक्ट हो जाऊंगा तो मान जाएंगे? तो मैंने उन्हें कहा कि तब भी नहीं मानेंगे क्योंकि उनको क्रिकेट के बारे में कुछ भी नहीं पता। मैंने कहा कि अगर मैं जज बन जाती हूं तो मैं अपना स्टैंड ले सकती हूं लेकिन अभी मैं कुछ भी नहीं कर रही हूं तो मैं स्टैंड नहीं ले सकती। लेकिन 2023 में उनके पांच छक्का मारना और फिर भारतीय टीम ने सिलेक्ट होना सारी चीजें अच्छी होती चली गई। पापा को 2024 के बाद मेरे ब्रदर इन लॉ ने बताया था।"

कभी रिंकू से अकेले नहीं मिली प्रिया

प्रिया सरोज ने यह भी बताया कि वह अपने पिता का बहुत ज्यादा सम्मान करती हैं और उनके पिता के अनुसार और शादी से पहले वह और ज्यादा रिंकू सिंह से मिलती नहीं है। आज तक कभी भी वह रिंकू से अकेले नहीं मिली है। पहली मुलाकात के लिए भी प्रिया के साथ में 7 से 8 लोग गए थे। रिंकू सिंह ने कहा था कि तुम तो पूरी पलटन लेकर आ गई हो।

Read more about: priya saroj rinku singh bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X