Private Video: कैसे हो जाते हैं होटल रूम से आपके प्राइवेट वीडियो लीक ? रूम यूज करने से पहले बरतें ये सावधानी
Private Video Leak on Internet: वैसे तो आए दिनों सुनने में आता है कि किसी का एमएमएस लीक हो गया और यह आज से नहीं बल्कि सालों से ऐसी खबरें सुनने में आ रही हैं, लेकिन इन दिनों टॉक्नोलॉजी और AI के जमाने में तो आए दिनों एमएमएस लीक होने की खबरें सुनने को मिलती हैं। किसी के बंद कमरे का प्राइवेट वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी किसी होटल के कमरे का। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ होटल जाते हैं क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए तो आज ही बरत लें ये सावधानी।

पिछले कुछ दिनों से 7 मिनट 11 सेकंड, 19 मिनट 34 सेकंड के वीडियो चर्चाओं में बने हुए हैं। इस तरह के वीडियो ने कई मासूमों की जिंदगी तहस नहस कर दी। यह तो वीडियो चलो AI है, लेकिन कई कपल्स के तो होटल के कमरे के भी वीडियो वायल हो जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ होटल जाते हैं क्लाविटी टाइम बिताने के लिए तो ये सावधानी जरूर बरतें।
टू वे मिरर टेस्ट
होटल के कमरे में जाते ही आपको टू वे मिरर टेस्ट करना चाहिए। इस मिरर में खड़ा व्यक्ति आपको देख सकता है, लेकिन आप उसे नहीं देख सकते। आप इसे होटल के बाथरूम और चेंजिंग रूम में भी कर सकते हैं।
कैसा करना है ये टेस्ट
आपको मिरर पर अपनी उंगली रखनी है। अगर आपकी उंगली और मिरर के बीच में गैप नजर आ रहा है तो मिरर असली है, लेकिन अगर उंगलियां आपस में मिल रही हैं तो आप समझ जाएं कि यह टू वे मिरर है। इस मिरर के पीछे कैमरा छिपा हो सकता है।
टीवी और रिमोट कंट्रोल
टीवी या सेटअप बॉक्स पर कैमरा लगाना बहुत ही आसान होता है। तो बेहतर है कि आप जब भी होटल जाएं तो टीवी और सेट अप बॉक्स को अच्छे से चेक करें, भले ही आपको कोई डिवाइस ना मिले फिर भी आप टीवी और सेटअप बॉक्स पर कपड़ा ढक सकते हैं।
पावर सॉकेट और अडैप्टर
आजकल सिर्फ कैमरे के रूप में ही कैमरे नहीं बल्कि कई स्पाई कैमरे भी मार्किट में मौजूद हैं। जो ऑलआउट, पावर सॉकेट, अडैप्टर जैसी किसी भी चीज में लगकर आ सकते हैं। आप होटल के कमरे में जाते ही इन चीजों को भी जरूर चेक करें।
बाथरूम में बरतें सावधानी
बाथरूम बहुत ही कॉमन प्लेस है जहां कैमरा फिट हो सकता है। जैसे शावर हेट, नल, फल्श के बटन के पास, शीशे के पास आदि जगहों पर कैमरे लगा दिए जाते हैं तो बाथरूम यूज से पहले आप मोबाइल की टॉर्च जलाएं ऐसे में अगर आपको कोई रोशनी लाल या नीली रिफ्लेक्ट होती है तो आप समझ जाएं कि बाथरूम में कैमरा फिट है। इसके अलावा कई ऐप्स भी आ गई हैं जो आसानी से हिडिन कैमरा ढूंढने में मदद करती है। जैसे 'Hidden Camera Detector' इस तरह के ऐप्स से भी आप कैमरा ढूंढ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











