26 साल के पृथ्वी शॉ को क्लीन बोल्ड कर गई ये 22 साल की एक्ट्रेस, सगाई की तस्वीरें देख क्रेजी हुई पूरी टीम

Prithvi shaw Engagement Photos: भारतीय क्रिकेट टीम से काफी समय से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज Prithvi Shaw ने अपनी निजी जिंदगी में नई शुरुआत कर ली है। 26 वर्षीय क्रिकेटर ने अभिनेत्री Aakriti Agarwal के साथ सगाई कर ली है। पृथ्वी ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर साझा करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया।

Prithvi shaw Engagement

तस्वीर के साथ उन्होंने दिलचस्प कैप्शन भी लिखा- "मैदान पर छक्के लगाने से लेकर मैदान के बाहर जिंदगी की लंबी पारी खेलने तक... वह मेरी परफेक्ट इनिंग है।" बताया जा रहा है कि दोनों पिछले साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

पहले भी साथ दिख चुके हैं

पृथ्वी और आकृति को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। पिछले साल गणेश चतुर्थी के दौरान पृथ्वी ने आकृति के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा शुरू हुई थी। इसके अलावा दोनों क्रिकेटर Arjun Tendulkar की शादी में भी साथ पहुंचे थे, जहां से उनकी नजदीकियों की खबरें और तेज हो गई थीं।

करियर की बात करें तो

Prithvi Shaw ने अपनी कप्तानी में भारत को ICC Under-19 Cricket World Cup का खिताब जिताया था। उन्होंने 2018 में टेस्ट डेब्यू करते हुए शतक जड़ा था और ऐसा करने वाले भारत के सबसे युवा बल्लेबाजों में शामिल हो गए थे। वह दिग्गज Sachin Tendulkar के बाद टेस्ट डेब्यू पर शतक लगाने वाले कम उम्र के भारतीय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों में खराब फॉर्म और फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें 2021 के बाद भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई। अब तक वह भारत के लिए 5 टेस्ट, 6 वनडे और 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

आईपीएल में स्थिति

आईपीएल 2025 की नीलामी में पृथ्वी को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। हालांकि आगामी सीजन में वह Delhi Capitals के लिए खेलते नजर आएंगे।

कौन हैं आकृति अग्रवाल

Aakriti Agarwal तेलुगू फिल्म Trimukh में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर फैशन, लाइफस्टाइल और डांस से जुड़ी रील्स साझा करती रहती हैं।

आकृति मूल रूप से Lucknow की रहने वाली हैं, लेकिन हाई स्कूल के दौरान वह Mumbai आ गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने Nirmala Memorial Foundation College से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई पूरी की है।

More from Filmibeat

Read more about: prithvi shaw viral trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X