मंदिर के पुजारी ने कर डाला कांड, काली मां को पहना दी 'मदर मैरी' की ड्रेस, कारण जानकर सिर पकड़ लेंगे आप

Kali Maa

Kali Maa Mother Marry Dress: लोग कई बार कुछ ऐसा कर देते हैं जो कि सोचने पर मजबूर करता है। कई बार विवाद भी होते हैं जो कि हाल ही में मुंबई के चेंबूर इलाके में देखने को मिला है। एक अजीब मामले में पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल दो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, एक में काली माता की प्रतिमा नजर आ रही है तो वहीं दूसरी में भी काली मां की प्रतिमा है लेकिन इसमें मां मदर मैरी जैसी ड्रेस पहनी हुई है। इस माजरे को देखखर स्थानीय लोग काफी बुरी तरह से भड़के हुए हैं।

कहा जा रहा है कि मंदिर के पुजारी ने मां काली को मदर मैरी जैसा स्वरूप दिया है जिससे लोगों में गुस्सा है। सामने आ रही है जानकारी में पता चला है कि श्रद्धालुओं और हिंदू संगठनों ने इस पूरे मामले में जोरदार आपत्ति जताई।

पुजारी गिरफ्तार

कहा जा रहा है विवाद को लगातार बढ़ते देख किसी ने R.C.F पुलिस को इसकी सूचना दी और उसको गिरफ्तार लिया गया। पता चला है कि अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस पुजारी से पूछताछ कर रही है। इसपर पुजारी ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। उनका कहना था कि,काली माता सपने में आईं थीं और उन्होने खुद ही ऐसा करने का आदेश दिया था। हालांकि लगातार हो रहे विरोध के बीच पुजारी पर BNS की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इन पूरे मामले में लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''अपने धरम का मजाक हमने खुद बना रखा है।'' एक ने लिखा, ''हाँ भाई किस किस की भावनाएं आहात हो गयीं।'' एक ने लिखा, ''पहले मुस्लिम अब ईसाई धर्म पर हमला।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये चौकाने वाला पोस्ट..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X