दिन में पादरी रात में डीजे.. इस वीडियो ने पूरी दुनिया को चौंकाया, जानिए कौन हैं फादर गुइलहर्म पेइक्सोटो?

Priest-DJ Guilherme Peixoto: सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जो कि सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें एक धार्मिक प्रीस्ट के दो रूप देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा।

Priest-DJ

जी हां, हम बात कर रहे हैं पुर्तगाल के फादर गुइलहर्म पेइक्सोटो जिन्होने कुछ ऐसा किया है जिससे पूरी दुनिया हैरान है और लोग उनके बारे में लगातार सर्च कर रहे हैं। बता दें कि ये एक ऐसे पादरी हैं जिनके अगर रात में मुलाकात हो जाए तो आप यकी नहीं कर पाएंगे।

दरअसल उनके दो चेहरे हैं, दिन में वो पादरी हैं और रात में डीजे बजाकर क्लब्स की शान बढ़ाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बीबीसी हिंदी ने साझा किया है।

पादरी का वीडियो वायरल

फादर गुइलहर्म पेइक्सोटो के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक ओर वो प्रीस्ट के कपड़े पहनकर चर्च में संबोधन करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर मॉडर्न कपड़े पहनकर क्लब में डीजे बनकर मस्ती कर रहे हैं। बता दें कि वो डीजे सेट्स में नॉर्मल गानों में धार्मिक म्यूजिक को मिक्स करने के लिए जाने जाते हैं। फादर गुइलहर्म पेइक्सोटो का वीडियो इंस्टाग्राम पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि इसके पहले आपने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा होगा। हाल ही में लेबनान पहुंचे इस डीजे पादरी को लेकर वहां बवाल हुआ था और उनकी डीजे नाइट को रद्द करवाने के लिए वहीं के पादरियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। हालांकि उनकी इस डीजे नाइट के लिए ढेरों लोग पहुंचे थे। जज ने इस याचिका को खारिज किया था।

फादर गुइलहर्म पेइक्सोटो का कहना है कि ईश्वर को याद करने के कई तरीके हैं और ये भी एक तरीका है जोकि म्यूजिक के साथ लाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ईसाइयों ने इसको गलत बताया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X