VIDEO: जादूगर ने दिखाया ऐसा जादू, बच्चों की तरह खिलखिलाकर हंसते रहे प्रेमानंद जी महाराज हुए लोट-पोट

Premnand Ji Maharaj Video

Premnand Ji Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक गुरु हैं जो लोगों को भागवत मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन और उनके वीडियो लोग बेहद चाव से देखते हैं और उनकी बताई बातों में अपने जीवन का अर्थ और परेशानियों का हल खोजने की कोशिश करते हैं। अब प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो छोटे बच्चों की खुकर ठहाके मारकर हंसते खिलखिलाते दिखाई दे रहे हैं और ये कामकर दिखाया है मशहूर जादूगर शंकर सम्राट ने।

टीना डाबी से भी ज्यादा खूबसूरत है IAS तनु जैन, इस शख्स से की शादी बच्चा करते ही दिया इस्तीफा अब कर रही ये काम
वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज को जादूगर शंकर सम्राट के मंत्रमुग्ध कर देने वाले जादू को देखकर हंसते हुए देखा जा सकता है। दरअसल वीडियो में जादूगर शंकर सम्राट प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे, यहां उन्होंने प्रेमानंद जी के आमने सामने कुछ ऐसे ट्रिक्स पेश किए, जो न केवल मनोरंजक थे, बल्कि आश्चर्यजनक भी। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद जी महाराज, जो आमतौर पर शांत और गंभीर रहते हैं, जादूगर के जादू से इतने प्रभावित हुए कि वे हंसते-हंसते अपने आप को संभाल नहीं पाए।

जादूगर शंकर सम्राट के जादू के करतब

कागज से पांच सौ का नोट: जादूगर शंकर सम्राट ने एक साधारण कागज के टुकड़े को लेकर ऐसा जादू दिखाया, जहां देखते ही देखते वह कागज पांच सौ रुपये का नोट बन गया। इसके बाद उन्होंने एक नोट से कई नोट बना दिए, जो वहां मौजूद सभी को हैरान कर गया।

अंगूठी से वभूति (राख) निकालना: उन्होंने अपनी अंगूठी से वभूति निकाल दी, जिसे देखकर प्रेमानंद जी महाराज और वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया।

खाली झोले से माला बनाना: आखिर में जादूगर शंकर सम्राट ने एक खाली झोले से प्रेमानंद जी महाराज के लिए एक माला बना दी। यह करतब देखकर प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यह तो चमत्कार है।

प्रेमानंद जी महाराज की प्रतिक्रिया

इन करतबों को देखकर प्रेमानंद जी महाराज इतने प्रभावित हुए कि वे दंग रह गए। उन्होंने कहा कि जादूगर शंकर सम्राट की कला वाकई में अद्भुत है। यह हमें दिखाता है कि कला और कौशल कैसे मन को प्रसन्न कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने जगुगर शंकर सम्राट को आशीर्वाद दिया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X