इस वजह से फूट-फूटकर रोए प्रेमानंद महाराज, जन्माष्टमी पर वायरल हो रहे इस VIDEO को देख छलक उठेंगे आंसू...

Premanand Mahraj Viral Video: प्रेमानंद महाराज (Premanand Mahraj) अपने ज्ञान और अपनी भक्ति भाव से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज के विचारों की वजह से हर उम्र का व्यक्ति उन्हें सुनना पसंद करता है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज सभी को एक ही सलाह सबसे पहले देते हैं कि अपना ध्यान कृष्ण और राधा भक्ति में लगाओ। राधा नाम जप करो। बता दें कि काफी छोटी उम्र से ही प्रेमानंद महाराज ने भक्ति का मार्ग चुन लिया था और सालों से ही वह कृष्ण भक्ति में डूबे हैं।
फूट-फूटकर रोए प्रेमानंद महाराज
वहीं आज कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रेमानंद महाराज (Premanand Mahraj) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज कृष्ण उत्सव में बैठे होते हैं। उनके पास राधा और कृष्ण बनकर नन्हे बच्चे आ जाते हैं जो प्रेमानंद महाराज की गोद में बैठ जाते हैं। वहीं बच्चों में प्रेमानंद महाराज अपने भगवान को देखते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए हैं।
वीडियो देख छलक पड़े लोगों के आंसू
बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-आपको रोता देखकर मेरी आंखों में भी आंसू आ गए हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- जिसका दिल एक दम पवित्र होता है वह सभी में ईश्वर को ही देखता है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- यह वीडियो रोंगटे खड़े कर रहा है। बता दें कि यह वीडियो प्रेमानंद महाराज का पुराना वीडियो है, लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications