..................... Premanand Maharaj's favourite puppets stolen, Rahul Mishra tells the whole story - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज की पसंदीदा चीज हो गई चोरी, रात के अंधेरे में रिक्शा चालक ने कर दिया बड़ा कांड

Premanand Maharaj favorite Puppets: काफी कम देखा जाता है कि वृंदावन वाले संत प्रेमानंद जी महाराज खिलखिलाकर हंसते हैं। इस वक्त खबर आ रही है कि उनकी दो ऐसी खास चीजों की चोरी हो गई है जो कि उनको बेहद पसंद दी थीं।

Premanand Maharaj

ये वो चीजें थीं जिसको देखकर प्रेमानंद महाराज खुश हो जाते थे और खिलखिलाकर हंस पड़ते थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारत के मशहूर वेंट्रिलोक्विस्ट राहुल मिश्रा जो कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज जी के पास पहुंचे थे और अपने पपेट्स के जरिए उनको काफी हंसाया था।

Also Read
Success Story: कौन हैं रोमा श्रीवास्तव? 4 साल में 3 बार पास किया UPSC, बिना कोचिंग कैसे कर दिया इतना बड़ा कमाल
Success Story: कौन हैं रोमा श्रीवास्तव? 4 साल में 3 बार पास किया UPSC, बिना कोचिंग कैसे कर दिया इतना बड़ा कमाल

वही पपेट्स जिनका नाम 'जोजो और जॉनी' हैं चोरी हो गए हैं। हैरान करने वाला मामला इसलिए है क्योंकि ये चोरी तब हुई जब वो वृंदावन में ही मौजूद थे। राहुल मिश्रा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुलकर बता रहे हैं कि कैसे चोरी हुई और पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है।

कैसे चोरी हुए प्रेमानंद महाराज फेवरिट पपेट्स?

राहुल ने मीडिया को बताया कि 'जोजो और जॉनी' के साथ एक प्रोग्राम करके आए थे और देर रात ये घटना हो गई। दरअसल परिक्रमा से लौटते हुए उन्होंने अपना ट्रॉली बैग एक ई रिक्शा की छत पर रखा था। इसी बैग में उनके प्यारे पपेट्स रखे थे। इसी दौरान रिक्शा चालक वहां से फरार हो गया। हैरान करने वाली बात है कि राहुल मिश्री की शिकायत कोई नहीं सुन रहा। बकौल राहुल वो कल रात से ही थाने-चौकी के चक्कर काट रहे हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस बाद में खोजबीन के लिए निकली लेकिन कुछ नहीं हुआ। सीसीटीवी की मदद से खोज की जा रही है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस खबर पर लोग हैरान हैं और प्रार्थना कर रहे हैं कि वो पपेट्स मिल जाएं। एक यूजर ने लिखा, ''गलत हुआ प्रेमानंद जी हंसते थे उनसे।'' एक ने लिखा, ''राधा रानी की कृपा रही तो मिल जाएगा।'' एक ने लिखा, ''हमेशा याद रखें: जो होता है अच्छे के लिए होता है।'' एक ने लिखा, ''जिस किसी ने भी मिश्रा जी का बैग चोरी किया भाई बैग लेना है ले जा बैग में जो भी कीमती सामान है वो भी ले जा लेकिन जॉनी जोजो वापस दे जा जहां कही भी है ई रिक्शा चालक।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X