प्रेमानंद महाराज के बड़े भइया और भाभी की तस्वीर वायरल, पैतृक गांव में भी लगती हैं भक्तों की भीड़, Video
Premanand Maharaj Brother: प्रेमानंद महाराज के वीडियोज और तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। वो संत हैं और अपने परिवार से काफी दूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका भी एक अच्छा खासा परिवार है जो कि कानपुर जिले में रहता है।

इस वक्त प्रेमानंद महाराज के भाई और भाभी की एक तस्वीर सामने आई है जो कि आग की तरह वायरल हो रही है। ये पहली बार होगा कि प्रेमानंद महाराज के भाई और भाभी इस तरह से सामने आए हैं। जी हां, इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर vivan_vlogs_12 नाम के एक यूजर ने साझा किया है।
तस्वीर में आप देखेंगे कि एक पुरुष और महिला के साथ युवक खड़ा नजर आ रहा है और तस्वीर में लिखा है, ''प्रेमानंद महाराज के भइया और भाभी।'' हालांकि इस बात कि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये सच में प्रेमानंद महाराज के भाई और भाभी हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोग बात कर रहे हैं।
कहां रहता है प्रेमानंद महाराज का परिवार?
प्रेमानंद जी महाराज आज भले ही वृंदावन में रहते हैं और उनसे मिलने के लिए बड़े बड़े वीआईपी तरसते हैं। लेकिन उनका परिवार कानपुर में रहता है। जी हां, संत का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले के सरसौल ब्लॉक में स्थित आखरी गाँव में हुआ था। वहां पर उनका बचपन बीता था। घरवालों ने उनको नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे रखा था।
हालांकि किसी को नहीं पता था कि महज 13 साल की उम्र में अनिरुद्ध सन्यास ले लेगा और पूरा जीवन संत बनकर गुजार देंगे। आज उनको सभी जानते हैं। हालांकि उनका परिवार आज भी आखरी गांव में ही रहता है। प्रेमानंद महाराज उन संतों में से हैं जिनपर लोग आंख बंद करके भरोसा करते हैं और उनके प्रवचन सुनने के लिए बेकरार रहते हैं।
गंभीर बीमारी से पीड़ित
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं और उनका इलाज लगातार होता है। बाबा जी डायलिसिस पर हैं लेकिन किसी से किडनी लेने के लिए राजी नहीं होते हैं। जी हां, सभी जानते हैं कि इंसान एक किडनी किडनी के साथ जीवन जी सकता है और कई लोगों ने उनको ऑफर भी किया है कि वो उनकी किडनी लें ले। हालांकि बाबा जी ऐसा करने के लिए राजी नहीं होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
