..................... Premanand Maharaj's drunken devotee came and asked him such a question that the guru laughed - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज का दारूबाज भक्त.. किया ऐसा सवाल की खिलखिलाकर हंस पड़े गुरु जी, बोले- 'ऐसा मत करो यार'

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज के दर पर एक से बढ़कर एक भक्त आते हैं और कई तो ऐसे सवाल कर देते हैं कि हैरान होने वाली बात होती है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जो जिसमें एक शराबी के सवाल पर प्रेमानंद महाराज खुद को हंसने से नहीं रोक पाए।

Premanand Maharaj

इस दौरान वहां बैठे कई लोग हंसते हुए नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के सेवादार भक्त का सवाल पढ़ रहे थे और जिसने भी ये सुना पहले तो वो हैरान रह गया लेकिन बाद में हंसे बिना नहीं माना।

Also Read
कौन हैं अदीबा हुसैन सैयद? 10वीं में पाए 97% अंक, सलमान खान के साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें
कौन हैं अदीबा हुसैन सैयद? 10वीं में पाए 97% अंक, सलमान खान के साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें

भक्त का कहना था कि, शराब पीने के बाद वो लगातार नाम जप करता है। प्रेमानंद महाराज इतना सुनते ही खिलखिलाकर हंसने लगते हैं। लोग उस शख्स की ईमानदारी से हैरान रह गए थे कि वो महाराज के सामने भी अपनी शराब वाली बात हो लेकर सच बोल रहा था।

शराबी ने रखा ऐसा सवाल?

प्रेमानंद महाराज के सेवादार सवाल उनके सामने पढ़ते हैं कि, ''महाराज जी मैं भी दारू पीने के बाद आपको याद करता हूं। पूरी रात राधा रानी की नाम जप करता हूं और पूरी रात में राधा रानी का इतना नाम जप हो जाता है कि पूरे महीने में नहीं होता।'' प्रेमानंद महाराज हंसते हुए बोलते हैं, ''अरे ऐसा ना कर यार। ऐसी बात कर रहा है।'' इसके अलावा वो भक्त लिखता है, ''आपके द्वारा दिए नाम को मैं सार्थक कर रहा हूं।'' इसके बाद वहां बैठे सभी लोग और प्रेमानंद महाराज तक खिलखिलाकर हंसते हैं। वीडियो को रिकॉर्ड कर खुद साझा किया गया है जो कि अब वायरल हो रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''मुझे भी यही समस्या है गुरुजी।'' एक ने लिखा, ''हमारे क्यूट गुरुजी।'' एक ने लिखा, ''लेकिन यह वास्तव में काम करता है।'' एक ने लिखा, ''हमारे पूज्य गुरुदेव की हंसी देख कर सब टेंशन खत्म।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है कि इस तरह के फनी वीडियोज सामने आए हैं।

Read more about: Premanand Maharaj viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X