प्रेमानंद महाराज को डॉक्टर ने मुंह पर दे दिया था जवाब, रिपोर्ट देखकर सबके सामने कह दी थी ऐसी बात

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों तक में प्रेमानंद महाराज का नाम गूंजता है। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल ही लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं। प्रेमानंद महाराज की सकारात्मक सोच लोगों का प्रोत्साहन बढ़ाती है। वह आज की सोच और 50 साल पहले वाली सोच दोनों ही सोचों के लोगों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान बड़ी ही सरल भाषा में करते हैं जिस वजह से लोग प्रेमानंद महाराज को काफी मानते हैं।

Premanand Maharaj

मेडिकल रिपोर्ट देख डॉक्टर ने कह दी थी ये बात

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए रोजाना ही हजारों की संख्या में लोग वृंदावन पहुंच जाते हैं, लेकिन चंद लोगों को ही प्रेमानंद महाराज से मिलने का मौका मिल पाता है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज उस डॉक्टर पर हंसते नजर आ रहे हैं जिसने बाबा की मेडिकल रिपोर्ट देख 18 साल पहले ही प्रेमानंद महाराज के मुंह पर जवाब दे दिया था।

2 वर्ष में मर जाओगे...

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'हमें कह रहा था वो डॉक्टर की तुम ढाई से पांच साल के बीच में मर जाओगे अब 18 से 20 वर्ष होने जा रहे हैं। अब डॉक्टर का पता लगाया जाए की वो है कि नहीं' इसके बाद प्रेमानंद महाराज जोर-जोर से हंसने लगते हैं। सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दोनों किडनियां खराब होने के बाद भी आज भी प्रेमानंद महाराज उसी जोश में नजर आते हैं। जैसे आज से 35 साल पहले थे। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं उनका डायलेसिस चलता है आए दिनों उनके मेडिकल टेस्ट होते हैं, लेकिन इसके बाद भी वह अपने भक्तों से मिलते हैं और पदयात्रा पर जाते हैं। प्रेमानंद महाराज का यही स्वभाव और यही जोश लोगों में आत्मविश्वास जगा देता है।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X