..................... Premanand Maharaj went to meet his father after years, seeing his son as a saint father cired, Trending Throwback Video - Hindi Filmibeat

सालों बाद पिता से मिलने गए प्रेमानंद महाराज ? बेटे को संत के रूप में देख किया ये काम, VIDEO देख रोने लगे लोग..

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को सुनने और देखने के लिए हजारों लोग रोजाना वृंदावन जाते हैं, लेकिन उनमें से भी कुछ ही लोग होते हैं जो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बैठ उनके पास जा पाते हैं अपने प्रश्नों के उत्तर पूछ पाते हैं। प्रेमानंद महाराज को लोग कितना मानते हैं यह तो आप उनके वीडियो और उनकी लगातार बढ़ती प्रसिद्धि देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के नए और पुराने वीडियो छाए रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा यह वीडियो प्रेमानंद महाराज का है। वीडियो पर ही लिखा गया है कि- 'श्री प्रेमानंद जी महाराज अपने पिता जी से मिलने आए' वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज अपने कुछ शिष्यों के साथ मिलकर अपने बुजुर्ग व्यक्ति से मिलने जाते हैं जैसे ही वह बुजुर्ग व्यक्ति के पास जाते हैं वह उनके पैरों में गिरकर उन्हें नमस्कार करते हैं। वहीं प्रेमानंद महाराज को अपने चरणों में देख वह भी प्रेमानंद महाराज को नतमस्क करते हैं। बता दें कि यह अनदेखा वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई

बता दें कि प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो विकास तिवारी नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। जिसपर लाइक और कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है, लेकिन फिल्मीबीट इसकी पुष्टी नहीं करता है कि प्रेमानंद महाराज जिस बुजुर्ग व्यक्ति के पैर छूते हैं वह उनके पिता ही हैं। यह वीडियो भी आज का नहीं है सालों पुराना है, वहीं कई रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि प्रेमानंद महाराज अपने पिता शंभू पांडे से तब से नहीं मिले जब से प्रेमानंद महाराज ने सन्यास लिया था।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X