..................... Premanand Maharaj Vrindavan saint on statue policy and idol making Premanand Maharaj viral videos - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद जी महाराज से गुजारिश करने आया था भक्त, मूर्ति भी दिखाई... फिर भी कर दिया मना और बताई ये वजह

Premanand Maharaj Video

Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज को वृंदावन के महान संतों में से एक गिने जाते हैं। दिन-ब-दिन उनकी ख्याति बढ़ती जा रही है। हर कोई उनके दर्शन करने के लिए वृंदावन जरूर जाता है। उनके एकांतिक वार्तालाप की चर्चा तो हर ओर होती है। इसी वार्तालाप में उनका एक भक्त उनकी मूर्ति बनाकर लेकर आया, जिसके बाद प्रेमानंद महाराज ने ऐसी बात कही कि हर कोई हैरान रह गया।

प्रेमानंद जी महाराज की मूर्ति बनाना चाहता था शख्स

प्रेमानंद जी महाराज के इंस्टाग्राम चैनल भजन मार्ग में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स बाबा की मूर्ति की कॉपी बनाकर ले आया है और कहता है कि वो महाराज जी आज्ञा से महाराज जी और उनके गुरु देव की मूर्ति बनाना चाहते हैं।

इस पर प्रेमानंद महाराज जवाब देते हैं कि 'ये सिद्धांत है कि जब तक वो महापुरुष जीवित हो, तब तक उसकी मूर्ति नहीं बनानी चाहिए। जब तक वो इस धरा पर है तब तक मूर्ति ना बनाई जाए। पिक्चर ले लेना अलग बात है लेकिन मूर्ति का निर्माण तब ही किया जाना चाहिए, जब तक उस महापुरुष का शरीर ना पूरा हो जाए।

प्रेमानंद जी ने नहीं दी अनुमति

प्रेमानंद जी ने आगे कहा- 'हम अपने गुरु की मूर्ति के लिए तो अनुमति नहीं देंगे। बाकि जो लोग मूर्ति बनाते हैं, उनको हम यही हिदायत देंगे कि गुरू की तस्वीर ले लें और उसी की पूजा करे। लेकिन मूर्ति का निर्माण तभी करना चाहिए जब वो महापुरुष निकुंज चले जाएं।'

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X