प्रेमानंद महाराज के सामने नाचने लगा ये शख्स, महिलाओं की वेशभूषा में नजर आए बुजुर्ग का वीडियो वायरल

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Sakhi Video: प्रेमानंद महाराज के पास आए दिन लोगों का हुजूम पहुंचता है और कहा जाता है कि वो हर दिन कुछ गिने चुने लोगों से ही मिलते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग को देखा जा सकता है।

लंबी सफेद दाढ़ी वाले इस शख्स ने महिलाओं की तरह वेशभूषा बना रखी है और खुद को सखी बता रहा है। प्रेमानंद जी महाराज के पास पहुंचकर राधा राधा करता ये शख्स नाच भी रहा है और धीरे धीरे से झूम रहा है। नाक में नथनी, गले में हार और सिर पर दुपट्टा.. इस शख्स को देखकर लोग हैरान हैं।

मुस्कुरा रहे हैं महाराज

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रेमानंद जी महाराज को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। उनके शायद यकीन नहीं आ रहा है कि कोई ऐसा विचित्र शख्स सखी बनकर आ सकता था। गौरतलब है कि प्रेमानंद जी महाराज सभी का सम्मान करते हैं और इस सखी को भी चादर उढ़ाकर सम्मान किया गया।

वीडियो देखकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज आज इतने बड़े संत हैं लेकिन इसके लिए उन्होने काफी तप किया है। उनके सफर की शुरुआत यूपी के छोटे से गांव से हुई थी। आज विरोट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे सितारे उनके भक्त हैं।

कौन है प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज का जन्म कानपुर के सरसौल के अखरी गांव में हुआ था। उनका असली नाम अनिरुद्ध कुमार था। उनके दादा भी संन्यासी थे और पिता शंभू पांडेय ने भी संन्यास ले लिया था। मां रमा देवी दुबे बहुत धार्मिक थीं और मंदिरों में सेवा करती थीं। घर का यह धार्मिक माहौल देखकर अनिरुद्ध बचपन से ही अध्यात्म की ओर झुके। पांचवीं कक्षा में ही उन्होंने भगवद गीता पढ़ना शुरू कर दिया था। वे शिवभक्त थे और अक्सर घर के सामने वाले मंदिर में घंटों पूजा करते रहते थे। गांव के लोग आज भी उन्हें "अनिरुद्ध पांडेय" के नाम से जानते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X