..................... Premanand Maharaj Upset said- now a days people behaviour badly changed, 20 second trending video - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज का दुखा दिल, लोगों का ऐसा बर्ताव देख हुए परेशान, फिर जो कहा उसे सुन रो दिए भक्त...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को लोग लाखों करोड़ों की संख्या में फॉलो करते हैं। लोग प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को सुनने के लिए बेताब रहते हैं। वैसे तो लाखों की संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन जाते हैं, लेकिन जो भी लोग वृंदावन नहीं जा पाते हैं वह घर पर ही बैठकर रोजाना प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखते हैं और अपनी उलझनों का अंत करते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कई बार तो प्रेमानंद महाराज लोगों की उलझनें सुलझाते दिखते हैं, लेकिन कई बार वह अपने दिल में दबी बात खुलकर कहते हैं। वहीं हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज आज कल के लोगों के बर्ताव को लेकर बात करते नजर आते हैं। प्रेमानंद महाराज इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि यहां सच्चे दिल वाले लोगों का आदर नहीं है। सच्चाई से चलने वालों का आदर जरा कम है समाज में।

लोगों का ऐसा बर्ताव देख परेशान हुए प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि आज जो जितना गंदा बोल सके गंदा चल सके, गंदा आचरण रख सके समाज उसी का है भाई। और आज के समय में जो सिधाई से चलेगा लोग उसे कंकड़ मारते हैं। लोग उसे चलने पर कंकड़ मारते हैं उसे छेड़ते हैं। उसका उपहास करते हैं। उसे नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। जो धर्म में चलना चाहता है जो भक्ति करना चाहता है। लोग उनका उपहास करते हैं, लेकिन सत्य सत्य ही रहता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सही कहा आपने। तो वहीं दूसरे ने लिखा- महाराज जी तो दिल की बात तक सुन लेते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X