घर परिवार को त्याग आज पछता रहे हैं प्रेमानंद महाराज ? बोले- बूढ़े मां-बाप को अकेला छोड़ दिया तो...
प्रेमानंद महाराज को आज फॉलो करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। उनके आश्रम में जो केवल 50 लोग आया करते थे आज प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उनके आश्रम के बाहर 50 हजार लोग खड़े रहते हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए आज दूर देश से लोग आते हैं। हर कोई चाहता है कि बस एक बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन हो जाएं, लेकिन इतनी भीड़ की वजह से चंद लोगों को ही प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने की अनुमति मिल पाती है।

लाखों की संख्या से लोग कर रहे हैं प्रेमानंद महाराज को फॉलो
लेकिन जो भी लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए नहीं जा पाते हैं वह घर पर बैठकर ही उनके वीडियो देखते हैं। प्रेमानंद महाराज के वीडियो भी लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। यूं तो प्रेमानंद महाराज रोजाना ही लोगों की उलझनों की अंत करते हैं, लेकिन कभी-कभी वह अपने दिल की बात भी लोगों से कहते हैं। प्रेमानंद महाराज की ऐसी गहरी बातें भक्तों को इमोशनल कर देती हैं।
इंटरनेट पर छाया प्रेमानंद महाराज का वीडियो
हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज माता-पिता को लेकर अपने दिल में दबी बात बताते हैं। वह कहते हैं कि 'अगर हम अपनी मां में भगवान को देख पाएं... पिता में भगवान देख पाएं और बूढ़े माता पिता की सेवा कर पाएं तो मुझे लगता है कि इसके बाद आपको मंदिर में जाकर सेवा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं भगवान मिल जाएंगे। वहीं अपने माता पिता को छोड़ दें वो बूढ़े हैं अब उनकी सेवा नहीं हो पा रही तो मंदिर में जाकर दूध चढ़ाओ तो तुम्हारा कल्याण नहीं होगा।' सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। किसी ने प्रश्न पूछते हुए कहा- तो फिर आपने अपने माता पिता को क्यों छोड़ा ? तो वहीं दूसरे ने कहा- वैसे बात तो सही है। भगवान गणेश ने भी अपने माता पिता के चक्कर लगाए थे।


Click it and Unblock the Notifications










