घर-घर जाकर भिक्षा मांगते थे प्रेमानंद महाराज! सालों पुराना ये अनदेखा वीडियो देख छलक उठेंगे आंखों से आंसू...

Premanand Maharaj Unseen Video Viral: प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता। बच्चे से लेकर बड़ा हर कोई उनके प्रवचनों को सुन धन्य है। आज लोग प्रेमानंद महाराज को इतना मानने लगे हैं कि चाहें धर्म कोई भी क्यों ना हो मुंह पर नाम प्रेमानंद महाराज का रहता है। हिंदू हो या मुस्लिम, भारत का हो या कोई विदेशी प्रेमानंद महाराज के एक दर्शन का इंतजार करता है। प्रेमानंद महाराज देर रात वृंदावन की सड़कों पर आकर लोगों को दर्शन देते हैं साथ ही कई लोग बाबा के आश्रम जाकर उनसे अपनी मन की उलझनें साझा करते है। सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद महाराज के लगातार वीडियो वायरल होते ही रहते हैं।
घर-घर भिक्षा मांगते दिखे प्रेमानंद महाराज
वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो काफी पुराना है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज पीले रंग का चोला ओढ़कर दिन की तेज धूप में घर-घर जाकर भिक्षा मांग रहे हैं। वह इस स्थिति में भी अपने खाने पीने का इंतजाम करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग काफी इमोशनल हो गए हैं।
घर-घर जाकर भिक्षा मांगते थे प्रेमानंद महाराज, वीडियो को देखने के लिए लिंक पर टैप करें...
प्रेमानंद महाराज का वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ऐसे स्थिति में भी आपने खुद को संभाला और खुद के खाने पीने का इंतजाम किया। इंसान चाहें तो क्या कुछ नहीं कर सकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-पहले भगवान खुद ही लोगों के घर-घर आते थे और लोग उन्हें पहचान नहीं पाते थे। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- इस वीडियो को देखकर मेरे आंखों में आंसू आ गए हैं। पहले किस तरह जिंदगी गुजारनी पड़ती थी, अब लोग आपसे मिलने के लिए तड़प रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications