दर्द से जूझ रहे प्रेमानंद महाराज का अस्पताल से वीडियो आया सामने, 20 सेकंड की क्लिप बदल देगी आपकी सोच...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज का नाम आज बच्चे से लेकर बड़े तक रट रहे हैं। उन्होंने ना सिर्फ लोगों का मार्गदर्शन किया है बल्कि कई लोगों को धविश्वास में फंसे रीति रिवाजों से भी बाहर निकाला है। ना कोई फीस, ना कोई टिकट, ना कोई बुकिंग और ना ही कोई स्पेशल फरमाइश बल्कि वृंदावन में बैठे प्रेमानंद महाराज निशुक्ल लोगों की परेशानियां सुनते हैं और उनका निवारण भी बताते हैं। वह लोगों के कठिन से कठिन प्रश्नों का भी सरल भाषा में उत्तर देते हैं जिस वजह से भारी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

लाखों करोड़ों लोग करते हैं प्रेमानंद महाराज को फॉलो

बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं। वह सालों से डायलिसिस पर चल रहे हैं, लेकिन एक दिन भी वह अपनी दिनचर्या में बदलाव नहीं करते हैं। राधा नाम जप, डाइट का खाना, इलाज और उनकी पॉजिटिव सोच ही है जो आज भी उन्हें इतना तेजवान बनाती है। प्रेमानंद महाराज की यही जोश लोगों को इंस्पायर करता है। प्रेमानंद महाराज की सेवा करने के लिए कई लोगों ने तो अपनी सीए और आर्मी की नौकरी भी छोड़ दी है और आज वह प्रेमानंद महाराज के साथ उनकी सेवा में नजर आते हैं। बता दें कि हर महीने ही प्रेमानंद महाराज को अस्पताल के चक्कर लगाने होते हैं, लेकिन फिर अगले दिन से ही प्रेमानंद महाराज उसी जोश के साथ प्रवचन करते हैं।

अस्पताल से सामने आया प्रेमानंद महाराज का वीडियो

प्रेमानंद महाराज के अस्पताल का एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर तेज से वायरल हो रहा है, लेकिन यह वीडियो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज अस्पताल से बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस स्थिति में भी वह कहते हैं कि 'आप सभी प्रसन्नता से नाम जब कीजिए। कष्ट तो है घबराहट भी है पर बहुत कृपा है। हम बहुत अच्छे हैं आप सब प्रसन्न रहिए। हम जल्दी ही मिलेंगे।' प्रेमानंद महाराज जी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे दर्द से जूझ रहे हैं, लेकिन फिर भी वह सभी को नाम जप करने और प्रसन्न रहने की सीख देते नजर आ रहे हैं।

प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस दर्द में भी आप दूसरों के बारे में सोच रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह वीडियो समझाता है कि स्थिति चाहें कोई भी क्यों ना हो आपको लड़ना आना चाहिए। वहीं तीसरे ने कहा- कुछ लोग बीमारी को बहाना बना लेते हैं, लेकिन यह वीडियो आपकी सोच में बदलाव जरूर लाएगा।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X