..................... Premanand Maharaj Unseen passionate Dance Video Trending on Social Media, most watched video - Hindi Filmibeat

मंदिर में प्रेमानंद महाराज ने किया बहुत ही जोशीला डांस, इंटरनेट पर छाया सालों पुराना ये अनदेखा VIDEO

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज इन दिनों इंटरनेट पर छाए हुए हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के वाणी सुनने के लिए बेताब रहता है। उनका ज्ञान लोगों का मार्गदर्शन करता है। सोशल मीडिया पर उनके एक नहीं बल्कि कई वीडियो छाए रहते हैं। प्रेमानंद महाराज के नए के साथ ही पुराने वीडियो भी लोग देखना पसंद करते हैं। चूंकी प्रेमानंद महाराज इन दिनों खास चर्चा का विषय बन गए है। जिस वजह से हर कोई उनके बारे में अधिक से अधिक जानना चाह रहा है। ऐसे में प्रेमानंद महाराज का एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

भक्ति की धुन में नाचते दिखे प्रेमानंद महाराज

हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जो उनके भक्तों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यह प्रेमानंद महाराज का आज का नहीं बल्कि सालों पुराना वीडियो है इस 20 सेकंड की क्लिप में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज राधा रानी के मंदिर में बहुत ही जोशीला डांस करते नजर आ रहे हैं। सभी संतों के बीच प्रेमानंद महाराज अलग ही डांस करते दिख रहे हैं। प्रेमानंद महाराज जो डांस स्टेप करते दिख रहे हैं उसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे है। प्रेमानंद महाराज के इस डांस को देख लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने यूं किया कमेंट

वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रेमानंद महाराज आप ऐसे ही खुशी से नाचते रहो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये आखिरी वाला स्टेप यो यो हनी सिंह जैसा लग रहा है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- राधा रानी की भक्ति ही है जो आपको कष्टों का एहसास नहीं होने देती है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- अब तक का बेस्ट वीडियो। बता दें कि बाबा के इस वीडियो को देख लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X