दुख दर्द सब भूलकर इस कदर खुशी से नाचे प्रेमानंद महाराज, मंत्रमुग्ध कर देगा ये चंद सेकंड का VIDEO

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज का नाम आज बच्चे से लेकर बड़ा बूढ़ा तक लेता है। अपनी मीठी वाणी, प्रवचन और उत्तम मार्गदर्शन की वजह से वह देश दुनिया में छा गए हैं। प्रेमानंद महाराज छोटे बड़े हर उम्र के लोगों को इस तरह से समझाते हैं कि लोग तो प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक हो जाते हैं। बिना किसी फीस के निशुक्ल लोगों के सवालों का जवाब देने वाले प्रेमानंद महाराज के वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होते हैं। उनके नए से नए और पुराने से पुराने वीडियो भी लोग बड़ी ही उत्सुकता से देखते हैं।

खुशी से नाचे प्रेमानंद महाराज

वहीं फिलहाल तो प्रेमानंद महाराज का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रेमानंद महाराज का यह थ्रोबैक वीडियो लोगों को मंत्रमुग्ध कर दे रहा है। यह वीडियो प्रेमानंद महाराज का कोई प्रवचन का वीडियो नहीं है बल्कि यह वीडियो एक ऐसा वीडियो है जिसे हर कोई देखना चाहता है। दरअसल वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज पीला चोला ओढ़े, होठों पर मुस्कान मुंह पर राधा नाम और मस्ती में झूम-झूम कर डांस करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज की खुशी और ये खूबसूरत नजारा देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए हैं।

लोग बार-बार देख रहे प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो

प्रेमानंद महाराज अपने दुख, दर्द, तकलीफ को भूलकर इस कदर डांस करते हैं कि लोग तो प्रेमानंद महाराज को बस टकटकी बांधे देखते ही जा रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट्स की बौछार हो रही है। प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बस ऐसे ही खुश रहिए आप महाराज जी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत वीडियो है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अच्छे विचार ईश्वर में भक्ति आपकी किसी भी बड़ी समस्या का अंत कर सकती हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X