आज से 30 साल पहले ऐसी थी प्रेमानंद महाराज की स्थिति, मंदिर में किनारे बैठाकर दिया जाता था ये काम...
प्रेमानंद महाराज से आज हर कोई मिलना चाहता है। आज बुजुर्ग के साथ ही देश का युवा भी प्रेमानंद महाराज के दिखाए गए भक्ति मार्ग पर चलने के लिए उत्साहित हो रहा है। प्रेमानंद महाराज ने युवा पीढ़ी की मानसिकता पूरी तरह से बदल दी है। यही वजह है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए लोग उनके आश्रम के बाहर घंटों इंतजार भी करते हैं। लोग तो दो-दो दिनों तक आश्रम के बाहर ठंड में खड़े रहते हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने का इंतजार करते हैं।

आज करोड़ों लोग हैं प्रेमानंद महाराज के भक्त
वैसे तो प्रेमानंद महाराज सालों से ही वृंदावन में रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से प्रेमानंद महाराज को लेकर लोगों की आस्था बढ़ती नजर आ रही है। जब से अनुष्का-विराट और तमाम सितारे प्रेमानंद महाराज से दर्शन पाने गए हैं तब से तो प्रेमानंद महाराज के आश्रम में अनगिनत भीड़ लगती है। बता दें कि लोग प्रेमानंद महाराज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने की कोशिश करते हैं।
30 साल पुराने वीडियो ने हिलाया इंटरनेट
वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक 30 साल पुराना वीडियो इंरटनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज तो पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। बिखरे बाल, सादा वस्त्र पहने नजर आ रहे प्रेमानंद महाराज मंदिर में एक दम किनारे बैठे अपना भजन करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के इस 30 साल पुराने वीडियो को देख लोग तो भावुक हो उठे हैं। क्योंकि लंबे समय से प्रेमानंद महाराज बीमार हैं ऐसे में ऐसी स्थिति में रहना और खाने पीने की व्यवस्था भी खुद करना यह एक बड़ी चुनौती रहा होगा, लेकिन कभी भी प्रेमानंद महाराज ने इसी चुनौती के रूप में नहीं लिया। उन्होंने हमेशा कहा कि श्री जी की कृपा से उन्हें रहने को भी मिला, खाने को भी मिला और इलाज भी हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications