संत ने पलक झपकते ही पहचान लिया प्रेमानंद महाराज का असली रूप, वर्षों बाद खुला ये भेद, Trending Video
प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर तो उनके वीडियो आते ही छा जाते हैं। प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। लोग दूर देश से आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हैं। हर कोई वृंदावन इसी आस से जाता है कि प्रेमानंद महाराज के दर्शन हो पाएंगे, लेकिन चंद लोगों को ही प्रेमानंद महाराज से ऐकांतिक वार्ता करने का मौका मिलता है।

संत के सामने खुला प्रेमानंद महाराज का भेद
इसी वजह से प्रेमानंद महाराज के वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख और सुनकर भक्तों को रोंगटे खड़े हो गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज अपने अस्तित्व से जुड़ी ऐसी बात बताते हैं जिसे जानने के बाद लोग चौंक गए हैं। दरअसल प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए संत उनके आश्रम राधा केली कुंज में पधारते हैं। इस दौरान संत कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर खुद प्रेमानंद महाराज भी हैरान रह जाते हैं और उनके भक्तों के तो होश ही उड़ जाते हैं।
प्रेमानंद महाराज की बाते सुन चौंक गए भक्त
संत प्रेमानंद महाराज से कहते हैं कि आप भले ही यहां विराजमान हैं, लेकिन आपका स्वरूप प्रकाश में लीन हो गया है। संत की बातें सुन प्रेमानंद महाराज हंसने लगते हैं वह कहते हैं कि महाराज जी सही बताएं आपको आप से तो कुछ भी नहीं छिपा है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि इस खोखे (शरीर) के अंदर अब वही विराजमान है अब जीव विराजमान नहीं है। प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जब हरी सामने हो तो रत्न फेंकने में कोई दिक्कत नहीं होती। जो आप देख रहे हो यह बस खोखा है अंदर राज उन्हीं का चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











