प्रेमानंद महाराज से खुद मिलने आए भगवान ? सामने आया अनदेखा वीडियो, दृश्य देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे...

प्रेमानंद महाराज को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं। देश दुनिया में आज उनका नाम हो चुका है। उनसे मिलने और उनकी एक झलक देखने के लिए ना जानें लोग कहां-कहां से वृंदावन आते हैं। लोग घंटों लाइन में खड़े रहकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन का इंतजार करते हैं। आज प्रेमानंद महाराज ने लोगों की सोच बदल दी है। खासतौर पर युवा पीढ़ी की। अंधविश्वास और विश्वास के बीच का रास्ता दिखाया है। और कलयुग को देखते हुए सही भक्ति का मार्ग भी दिखाया है।

Premanand Maharaj

विश्वभर में प्रसिद्ध हो चुके हैं प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज और उनके विचारों से लोग बहुत ही ज्यादा प्रभावित होते हैं। आम लोग तो प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने आते ही हैं साथ ही में नामी सितारे, नेता, अभिनेता, खिलाड़ी और कलाकार भी आते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज से बात करने और उनकी एक मात्र झलक देखने के लिए कई सिद्ध साधु-संत भी आते हैं। प्रेमानंद महाराज उन्हें देखकर भावुक हो जाते हैं और उनका सादर सत्कार करते हैं।

क्या खुद भगवान आए प्रेमानंद महाराज से मिलने

वहीं बता दें कि हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए एक साधु उनके आश्रम आता है। साधु को देखते ही प्रेमानंद महाराज और उनके शिष्य डंडवत प्रणाम करते हैं। प्रेमानंद महाराज तो लेटकर उनकी अराधना करते नजर आते हैं, लेकिन सामने साधु के रूप में नजर आ रहे संत ना तो प्रेमानंद महाराज के आते नतमस्तक होते हैं और ना ही उन्हें प्रणाम करते हैं। बल्कि खुद का सदार सत्कार करवाते हैं। संत आते ही प्रेमानंद महाराज राधे-राधे नहीं बल्कि 'नारायण-नारायण' कहते नजर आते हैं।

वीडियो देख लोग बोले-दिव्य शक्ति...

इस क्लिप को देखने के बाद लोगों का ऐसा मानना है कि यह संत नहीं है बल्कि यह नारद मुनी हैं जो प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए साधु संत के रूप में आए हैं। बता दें कि इंटरनेट पर यह वीडियो छा गया है। इस वीडियो को देख लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एक पवित्र आत्मा हैं उनसे मिलने के लिए आम और खास क्या भगवान भी आ रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- प्रेमानंद महाराज एक दिव्य शक्ति का प्रतीक लगते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X