..................... Premanand Maharaj told the symptoms of true love, this is what happens at first meeting - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज बन गए लव गुरु? सच्चे प्यार के बाद पहली मुलाकात में होता है ऐसा हाल, खुश हो जाएंगे लव बर्ड्स

Premanand Ji Maharaj

Premanand Maharaj On Love Feelings- वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज की हर बात किसी वायरल वीडियो से कम नहीं होती है। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है जब उन्होने प्रेमी और प्रेमिकाओं को लेकर एक बात कही है।

प्रीति की बात करते हुए प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है कि तब कैसा लगता है जब आप इस शख्स मिलने के लिए जाते हैं जिससे सबसे ज्यादा मोहब्बत करते हैं। उनका ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने विचारों से लोगों को प्रभावित करते हैं और कई सितारे उनके पास जाते हैं।

प्रेमानंद महाराज ने क्या कहा?

प्रीति के बाद मुलाकात का क्या आलम होता है प्रेमानंद जी महाराज ने साफ तौर पर समझाया है। उन्होने कहा, ''अधिक प्रीति में भी ऐसा होता है। जैसे अगर आपको किसी से अधिक प्रीति है और उससे मिलने जाना है तो घबराहट पैदा होती है। एक प्रीति की घबराहट पैदा होती है, उससे पूछो कि क्या हुआ तो कुछ कह नहीं पाएगा। लेकिन एक घबराहट पैदा हो जाएगी। ये प्रेम के भावों में आता है, ये कोई निषेध नहीं है।''

ये वीडियो सामने आकर आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। इन्ही प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ समय पहले कहा था कि प्रेम कुछ नहीं होता है सब दिखावा है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

प्रेमानंद जी महाराज के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''मैं अपने जीवन में पहली बार उससे मिला,और मिलकर ऐसा लगा कि, अगर अब कुछ ना भी मिले तो, जीवन जिया जा सकता है।'' एक ने लिखा, ''बिल्कुल सही मेरे महाराज ऐसा ही हुआ है।'' एक ने लिखा, ''सही में आप भी बाबा जी कहीं ना कहीं आपने भी प्रेम को महसूस किया है।'' एक ने लिखा, ''बाबा जी इतना सच कैसे।'' लोग ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: Premanand Maharaj viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X