प्रेमानंद महाराज ने बताई अपनी अंतिम इच्छा ? बोले- जिस दिन मैं मरूंगा...VIDEO देख छलक उठेंगे आंसू

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज आज हर एक की जुबान पर हैं। प्रेमानंद महाराज को सुनने वालों की कोई उम्र कोई सीमा नहीं हैं। 5 साल के बच्चे से लेकर 90 साल तक का इंसान प्रेमानंद महाराज की प्रवचनों और उनके विचारों के आगे नतमस्तक है। कोई राजा हो, या राजनेता, कोई आम हो या खास हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए वृंदावन भागा चला आ रहा है। जहां एक तरफ प्रेमानंद महाराज को लेकर कुछ लोग विरोध जारी रख रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रेमानंद महाराज को लेकर लोगों का विश्वास बढ़ता जा है। प्रेमानंद महाराज को सपोर्ट करने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है।

प्रेमानंद महाराज के वीडियो को देख भर आएंगी आंखें

प्रेमानंद महाराज के लागातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें कभी वह तो ज्ञान और धर्म की बातें करते नजर आते हैं तो कभी वह लोगों को सामाजिक ज्ञान और कर्तव्य को लेकर बात करते दिखते हैं। प्रेमानंद महाराज की बातें सुनकर लोग उनकी बातों का अनुसरण करते दिखते हैं। वहीं हाल ही में एक वीडियो और सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज इस वीडियो में अपने अंतिम क्षणों को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख लोगों के छलके आंसू

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- 'जिस दिन मैं मरूंगा तब मेरे प्रिय अर्जुन की सखियां आएगी और मुझे अपने पास ले जाएंगी। मुझे कोई डर नहीं है कि हमारा कुछ छूट जाएगा। हमारा कुछ है ही नहीं तो क्या छूटेगा। हमारे तो प्रभु हैं वहीं मिलने वाले हैं। शरीर छूटा तो प्रभु से मिल गए।' बता दें कि प्रेमानंद महाराज के ये शब्द सुन लोगों की आंखें भर गई हैं। वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये शब्द सुनकर ही महाराज जी बहुत दुख हो रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नियति तो तय है, लेकिन आपके बिना कौन हमें संभालेगा कौन हमारा मार्गदर्शन करेगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो को देख लोग दर्दभरे कमेंट्स कर रहे हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X