दीपावली की रात हो जाएंगे मालामाल, प्रेमानंद महाराज ने बताया सिद्धि मंत्र, बोले- रात 12 बजते ही...

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आज बच्चे से बच्चा और बड़े से बड़ा हर कोई प्रेमानंद महाराज को फॉलो करता है। प्रेमानंद महाराज को फॉलो करने वालों की संख्या हजारों या लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है। लोग प्रेमानंद महाराज को इतना मानते हैं कि उनके पुराने और नए वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। फिलहाल तो दीवाली के मौके पर प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज दीवाली के मौके पर सिद्धि मंत्र जपने की बात करते नजर आ रहे हैं।
क्या करना चाहिए दीपावली की रात
वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि दीपावली है तो दीप जलाओ प्रिया-प्रीयतम की आरती उतारो। भोग लगाओ और फिर बैठ जाओ लेकर माला फिर रात के 12-1 बजे तक नाप जप करो। सिद्धि योग है ये। जो लोग अन्य सिद्धियां प्राप्त करते हैं उन्हें भी रात में जपना पड़ता है। लोक मान्यताओं को सत्य ना मानें। दीपावली के दिन वो तो सब खेलते हैं और हम भी खेलेंगे, लेकिन क्या जीवन की बाजी। बस इस दिन ज्ञान का दीपक जल जाए। असत्य आचरण त्योहार में नहीं करना चाहिए। गिरने में देर नहीं लगती, लेकिन चढ़ने में बहुत देर लगती है। इसीलिए आपसे हाथ जोड़कर कहते हैं कि कुछ भी ऐसा मत करो जो आपके आचरण को खराब कर दे।
प्रेमानंद महाराज की बात सुन लोगों ने कही ये बात
बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडिया पर यूजर्स के भी जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सच कहा गुरु जी आपने तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कोशिश करो की हर दिन ही राधा रानी को खुश करो। जिससे वह अपनी कृपा आप पर करें।


Click it and Unblock the Notifications