प्रेमानंद महाराज की ऐसी बातें सुन फूट-फूट के रोने लगे लोग, बाबा बोले- कोई भी प्यार नहीं करता मर गए तो...

Premanand Maharaj

एक ऐसे महाराज जिनसे मिलने के लिए लोग दूर देश से आते हैं उनकी बातों ने लोगों का जीवन बदल दिया है। युवा हो या बूढ़ा हर कोई नाम जप में डूबा है। बता दें कि यह महाराज कोई और नहीं बल्कि प्रेमानंद महाराज हैं। प्रेमानंद महाराज लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। उनसे ही मिलने के लिए हजारों लाखों लोग घंटों लाइनों में खड़े रहते हैं और बाबा से मुलाकात करके ही जाते हैं।

जो भी लोग प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए वृंदावन नहीं आ पाते हैं वह घर पर ही महाराज के वीडियो देखकर प्रभावित होते हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के वीडियो छाए रहते हैं। उनके वीडियोज़ पर मिलियंस से व्यूज आते हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितनी अधिक संख्या में लोग प्रेमानंद महाराज को मानते हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा प्रेमानंद महाराज का वीडियो

बता दें कि कई बार तो प्रेमानंद महाराज लोगों को उलझनें सुलझाते दिखते हैं। बाबा सामने आए अपने भक्तों के प्रश्नों को सुन उनका मार्गदर्शन करते हैं, लेकिन कई बार तो ऐसा होता है कि प्रेमानंद महाराज अपनी आप बीती सुनाते हैं। कुछ ऐसा ही एक वीडियो प्रेमानंद महाराज का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज एक ऐसी सच्चाई बात बताते हैं जिससे कोई भी मुकर नहीं सकता।

मरने के बाद कोई नहीं याद करेगा

प्रेमानंद महाराज इस वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं कि 'कोई प्यार नहीं करता, मर गए तो एक दो दिन रोना होगा, महीना दो महीना चर्चा होगी। फिर कोई भी याद नहीं करता है। ये बात जीते जी अगर हम समझ जाएं कि हमारा कोई नहीं है यहां से कुछ नहीं ले जाना है। जो भी ले जाना है वो है भगवान का नाम। भगवान का स्मरण और अच्छे कर्म। तो हमें यही करना चाहिए'। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की ऐसी बातें सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सही कहा महाराज जी आपने तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपकी बातें दिल को छू जाती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X