प्रेमानंद महाराज ने बताई अपने बचपन की चमत्कारी कहानी, कैसे और क्यों हुआ धरती पर जन्म, जानकर सन्न रह जाएंगे आप

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आज बच्चे से बच्चा और बुजुर्ग से बुजुर्ग तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए उतावला हो रहा है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन ने लाखों करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन किया है। खासतौर पर इस संख्या में युवा अधिक संख्या में शामिल हैं। प्रेमानंद महाराज की वजह से आज देश में ही नहीं दुनियाभर में भक्ति की लहर उठ गई है। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन लोगों को सही रास्ते को चुनने में मदद करते हैं। कभी प्रेमानंद महाराज लोगों की उलझनें सुलझाते हैं तो कभी प्रेमानंद महाराज अपने ही मन की बात लोगों को बताते हैं।
प्रेमानंद महाराज ने सुनाई अपनी बचपन की कहानी
वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने बचपन की अपने जन्म की एक रहस्यमयी बात बताते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'जब हमारा जन्म हुआ तब नेमीशरण के एक संत आए। हमारे पिता से पूछे चिलवा आया है क्या ? हमारे पिता जी समझ नहीं पाए उसके बाद संत ने कहा कि बच्चा हुआ है ? पिता जी कहते हैं कि हां लड़का हुआ है। फिर संत कहते हैं कि हां वही चिलवा आया है। जब समय आएगा हम निकाल ले जाएंगे। पूर्व जन्म का हमारा को भजन बचा है जिसे हम पूरा नहीं कर पाए वो गुरु आकर खोज लेता है और निकाल कर ले जाता है।
प्रेमानंद महाराज का वीडियो देख लोगों ने कही ये बात
प्रेमानंद महाराज कहते हैं ऐसे ही संत नहीं आए अगर पूर्व में आपकी भगवत पूजा अधूरी रह गई है तो वह उसे आकर बताते हैं और उसे ले जाते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सच में आप चमत्कारी हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ही कहें गुरु जी आपके लिए आप तो साक्षात ईश्वर का रूप लगते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











