Video- 'ब्रह्मास्त्र का प्रयोग मच्छर मारने के लिए क्यों करे' किडनी खुद ठीक करने की शक्तियों पर बोले प्रेमानंद

Premanand Maharaj Video: संत प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ दिनों से अपनी तबीयत को लेकर चर्चाओं में हैं। कई बार वो अपनी किडनियों के बारे में लोगों को बता चुके हैं अब एक बार फिर से इसी को लेकर उनकी तबीयत कुछ ऐसी हो गई थी जिसके कारण रोज ही उनका डायलिसिस किया जा रहा था। हालांकि अब उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है और उनका प्रवचन भी चालू है।
प्रेमानंद महाराज के पास आलौकिक शक्तियां हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल, प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए काशी के जाने माने संत आए थे। उन्होंने महाराज से सीधा सवाल किया- आप तो सब कुछ कर सकते हो किडनी भी ठीक कर सकते हो, सब कुछ कर सकते हो।
इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं, "इससे होगा क्या? ये नाशवान शरीर है। आज नहीं तो कल जाएगा ही। इसलिए इसपर क्यों खर्चा करें। ब्रह्मास्त्र का प्रयोग मच्छर मारने के लिए क्यों करें।" ये कहते हुए प्रेमानंद महाराज जोर से हंसते हैं। इस वीडियो में संत प्रेमानंद से साफ साफ अपनी शक्तियों के बारे में बात की है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के अस्वस्थ होने की अफवाहें फैल रही थीं। इसे लेकर भक्तों में चिंता भी थी। लेकिन बाद में केलि कुंज आश्रम की ओर से एक जानकारी दी गई, जिसमें साफ कहा गया कि महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं।
हालांकि, सुबह की पदयात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आश्रम ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे झूठी खबरों पर ध्यान न दें और अफवाहों से बचें।


Click it and Unblock the Notifications