किडनी खराब होने के बाद भी प्रेमानंद महाराज रोज सुबह करते हैं ये काम, 15 सेकंड का वीडियो खड़े कर देगा रोंगटे...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को आज कौन नहीं जानता। बच्चे से बच्चा और बड़े से बड़ा हर कोई प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित है। हर कोई उनकी शरण में जाकर उन्हें नतमस्तक करना चाहता है। प्रेमानंद महाराज अपने विचारों की वजह से खास पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि तमाम फिल्मी सितारे, क्रिकेटर, सिंगर और राजनेता प्रेमानंद महाराज की शरण में जाते हैं।

कई सितारे कर चुके हैं प्रेमानंद महाराज के दर्शन

बता दें कि अभी तक कई सितारे जैसे अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, रवि किशन, हेमा मालिनी समेत कई नामी सितारे वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज से अपनी उलझनों का हल पूछ चुके हैं। प्रेमानंद महाराज को लोग इतना मानते हैं कि उनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अधिक संख्या में उनके वीडियो पर लाइक और शेयर आते हैं। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के नए ही नहीं पुराने वीडियो भी लोग देखना बहुत पसंद करते है। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक अनसीन वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।

गंगा घाट पर झाड़ू लगाते दिखे प्रेमानंद महाराज

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज सुबह उठकर गंगा स्नान करते हैं साथ ही में वह घाट पर जाकर रोजाना साफ-सफाई भी करते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि प्रेमानंद महाराज अपने स्नान वस्त्र पहने हुए हाथ में झाड़ू कपड़े सफाई करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो के देख लोग तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- जब महाराज की इस स्थिति में भी इतने काम कर सकते हैं कि हमें भी आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आज का युवा आपकी वजह से सही राह पर आने लगा है। आप हमेशा स्वस्थ रहें। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- दोनों किडनी खराब होने के बाद भी आपने भिक्षा मांगी, झाड़ू लगाई और रोजाना ही लोगों को दर्शन देते हैं। सही मायने में आप किसी चमत्कार से कम नहीं।

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X