प्रेमानंद महाराज को भीड़ ने घेरा, सांस लेना भी हुआ मुश्किल, मौका मिलते ही उठाया गया ये कदम

प्रेमानंद महाराज के लगभग कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी उनके प्रवचन के वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं तो कभी उनके लोगों को दी गई सीख के वीडियो वायरल होते हैं। प्रेमानंद महाराज के इन वीडियोज की वजह से ही लोग भक्ति मार्ग पर निकल पड़े हैं। आज देश का अधिकतर युवा प्रेमानंद महाराज के सुनता है। उनसे मिलने के लिए लोग काफी दूर-दूर से आते हैं। घंटों लाइन में खड़े होते हैं तब जाकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात हो पाती है।
बुरी तरह भीड़ में फंसे प्रेमानंद महाराज
लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज को भीड़ ने बुरी तरह से घेर लिया है। प्रेमानंद महाराज इस भीड़ में बुरी तरह फंस जाते हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए उनके पास आ रहा है, लेकिन इतनी भीड़ की वजह से बाबा को भी काफी समस्या हो रही है।
प्रेमानंद महाराज को भीड़ ने घेरा, सांस लेना भी हुआ मुश्किल, मौका मिलते ही उठाया ये कदम#premanandjimaharaj#trendingvideo pic.twitter.com/gFPHmpgX9T
— Deeksha Tripathi (@Deekshatripati) November 23, 2025
प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने की मदद
प्रेमानंद महाराज के शिष्य आते हैं जो भीड़ से उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं। वह जल्दी से प्रेमानंद महाराज को कार की ओर ले जाते हैं। जैसे-तैसे प्रेमानंद महाराज कार में बैठते हैं तो बिना देर किए उनकी कार को इस भीड़ से बाहर निकाला जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज को चलने में भी काफी परेशानी हो रही है, लेकिन इसके बाद भी इतनी भीड़ उन्हें घेर लेती है। इस वीडियो को देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा हद है कम से कम बाबा को जगह तो दे दो। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- आशीर्वाद लेना सही है, लेकिन इस तरह से घेरना गलत।


Click it and Unblock the Notifications










