31 दिसंबर की रात गलती से भी ना करें ये गलती, प्रेमानंद महाराज ने दी सख्त चेतावनी, पहले देखें Full Video

प्रेमानंद महाराज को आज देश और विदेश में माना जाता है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए घंटों खड़े रहकर उनके आश्रम जाकर दर्शन करता है। वहीं जो भी लोग वृंदावन नहीं पहुंच पाते हैं वह लोग यूट्यूब पर और प्रेमानंद महाराज के ऑफिशियल इंस्टग्राम पर डाले गए वीडियो से ही अपना मार्गदर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल ही लोगों की समस्याओं का समाधान करते हैं।

Premanand Maharaj

करोड़ों हैं प्रेमानंद महाराज के भक्त

हजारों की संख्या से लोग प्रेमानंद महाराज के ऐकांतिक वार्तालाप के दर्शन करने के लिए जाते है, लेकिन कुछ चंद लोगों को ही आश्रम में प्रवेश मिल पाता है। प्रेमानंद महाराज कभी लोगों की उलझनें दूर करते हैं तो कभी अपने खुद के अनुभव साझा करते हैं। बता दें कि नए साल के मौके पर भी प्रेमानंद महाराज ने लोगों को एक ऐसी सीख दी है जिसे सुनकर लोगों की मानसिकता पूरी तरह से बदल जाएगी।

31 दिसंबर की रात में करते हो ये काम...

जी हां, वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज खुले शब्दों में बताते हैं कि लोगों को नया साल किस तरह से मनाना चाहिए। इतना ही नहीं वह कड़े शब्दों में 31 दिसंबर की रात में मनाए जाने वाले जश्न की निंदा करते हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि- Happy New Year लोग मदिरा पीकर, मांस खाकर, व्यभिचार करके विलास करके मनाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कभी भी यह गलती मत करना।

किस तरह मनाएं नया साल

प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'अगर हमारे शब्द पहुंच रहे हैं तो हम आपके हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं कि कोई भी उत्सव मनाने के लिए पूरी रात कीर्तन कीजिए। दिन होने पर पशु पक्षियों को खाना दीजिए, ठंड है अगर किसी के तन पर शाल डाल दी तो वह भी आपको दुआएं देगा। ऐसे मनेगा तुम्हारा न्यू ईयर। चाहें जो भी हो ऐसे ही मनाए नया साल, अपना जन्मदिन या कोई भी अन्य उत्सव। चलो चलते हैं कि इस जगह और खान पान करते हैं यह सब राक्षसी उत्सव होता है।'

प्रेमानंद महाराज का वीडियो देख लोगों ने कही ये बात

प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह प्रेमानंद महाराज के शब्दों को सुन स्तब्ध रह गया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- सही मायनों में तो इन कामों को करने से ही मन को शांति मिलती है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपके शब्द सोच ही बदल देते हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X