लिव इन रिलेशनशिप पर मच रहे बवाल को देख प्रेमानंद महाराज ने जताया अफसोस, कहा- नाली के कीड़े...

Premanand Maharaj

Premanand Maharaj Video: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का एक वीडियो वायल हुआ था जिसमें उन्होंने 25 साल की लड़कियों के व्यवहार और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल को लेकर आपत्ति जताई थी। अनिरुद्धाचार्य के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। कई आम और कई हस्तियां भी अनिरुद्धाचार्य महाराज के विरोध में उतर आई थीं। वहीं अनिरुद्धाचार्य के बाद वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज जी ने भी व्यभिचार (लिव इन रिलेशनशिप) को लेकर अपने विचार रखे थे।

प्रेमानंद महाराज ने कहा था कि भारत में पति और पत्नी के रिश्ते को लेकर पवित्र भाषा और सम्मान था। जो अब लुप्त होता जा रहा है। आधुनिक संबंध पारंपरिक मूल्यों से भटक गए हैं। आजकल के युवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि आजकल के बच्चों में व्यभिचार की भावना है। जो शादी के अच्छे परिणामों की संभवना को कम कर रहा है। प्रेमानंद महाराज ने समझाते हुए कहा था कि जो लड़का चार महिलाओं से व्यभिचार करता है तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रहेगा। उसे चार महिलाओं से व्यभिचार करना पड़ेगा क्योंकि वह उसकी आदत बन चुकी है।

प्रेमानंद महाराज ने जताया अफसोस

बता दें कि अनिरुद्धाचार्य के बाद प्रेमानंद महाराज के इस बयान को लेकर भी जमकर हंगामा हुआ था। वहीं इस बवाल के बाद प्रेमानंद महाराज जी का एक और वीडियो सामने आया है। उन्होंने इस बारे में अफसोस जताते हुए कहा- जैसे नाली का कीड़ा नाली में ही सुख का अनुभव करता है उसे अमृत कुंड में डालो तो उसे पसंद नहीं आएगा। जो गंदे आचरण कर रहे हैं उन्हें सही उपदेश दो तो बुरा लगेगा। अच्छा नहीं लगेगा।

बंद करो गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड बनाना

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि जैसे आप सभी बच्चे हो, आए हो तो सुधरने के लिए ना... तो हम कड़वा भी बोलेंगे। ये गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बनाना बंद करो। तुम कोई नशा मत करो। अपने माता पिता की आज्ञा में रहो। अब तुम इसी को बुरा मानो..अब जब संत जन तुमको उपदेश नहीं देंगे और शास्त्रों तक तुम लोगों की पहुंच नहीं है। तुम कैसे जानोगे की अच्छाई क्या है और बुराई क्या है। नए बच्चे हो संसार में आए हो तो तुमको सुख चाहिए। गंदे विचार और व्यभिचार ही तुमको डिप्रेशन में ले जाएगा।

इस वीडियो को देखने के लिए इस लिंक पर टैप करें- प्रेमानंद महाराज ने जताया अफसोस, कहा- नाली के कीड़े...

प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो का लोगों ने किया समर्थन

बता दें कि प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-आप एक दम सही कह रहे हैं। लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- अब कुछ लोग इस वीडियो को लेकर भी बवाल मचाएंगे। तो वहीं तीसरे यूजर ने खुशबू पाटनी को टैग करते हुए लिखा- देख लो और कुछ सीखो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X