पदयात्रा रुकने के बाद प्रेमानंद महाराज का आया नया वीडियो, यमुना तट पर गहरी साधना में लीन दिखे महाराज
Premanand Maharaj New Video: पिछले कुछ दिनों से वृंदावन के प्रसिद्ध संत पूज्य प्रेमानंद जी महाराज की हेल्थ को लेकर कई सारी खबरें सामने आई। उन्होंने कुछ वक्त के लिए अपनी पदयात्रा और वार्ता सत्र को स्थगित भी कर दिया है। इसके बाद में उनके फैंस काफी चिंतित थे कि कही महाराज जी की तबीयत ज्यादा खराब तो नहीं है।

यमुना नदी पर ध्यान करते नजर आए प्रेमानंद महाराज
लेकिन अब इसी बीच प्रेमानंद जी महाराज का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पवित्र यमुना नदी के घाट पर अन्य संतों के साथ गहरे ध्यान में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पीले कपड़े पहने हुए हैं और शांत और अलौकिक मुद्रा में बैठे हुए देखे जा सकते हैं।
वीडियो पर आ रही हैं प्रतिक्रियाएं
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और प्रेमानंद महाराज के भक्त उन्हें देखकर काफी भावुक भी नजर आए। भक्तों का कहना है कि आज महाराज जी के मुख से जो भी दिव्य वाणी निकलती है और जिससे लाखों लोगों का जीवन भी बदलता है वह रातों-रात उनको नहीं मिली है। इसके पीछे गंगा और यमुना के किनारो पर हुई ऐसी ही वर्षों के एकांत साधना और कठिन तपस्या है।
भक्तों को मिली राहत
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पदयात्रा रुकने की वजह से जो भी भक्त महाराज जी की हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा परेशान थे उन्हें महाराज जी जे इस शांत स्वरूप को देखकर काफी ज्यादा राहत मिली है।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज की दोनों किडनी फेल हैं और इसके बावजूद भी वह अटूट साधना के साथ अपने भक्तों को मार्गदर्शन देते हैं। अभी भी उनके भक्त उनकी दीर्घायु की कामना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications