राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वृंदावन से जाने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कह दी ये बड़ी बात, सुनकर दंग रह गए लोग
Premanand Maharaj Video: वृंदावन के रहने वाले प्रेमानंद महाराज ने अपनी सकारात्मक सोच से सभी लोगों का मार्गदर्शन किया है। प्रेमानंद महाराज कोई बड़े-बड़े श्लोक बोलकर या बहुत गहरी बात बताकर लोगों को कंफ्यूज नहीं करते बल्कि लोगों के मन की बात जानकर उन्हें उनकी समस्या से निकलने में मदद करते हैं। प्रेमानंद महाराज हर वर्ग, हर उम्र के लोगों के मन की बात समझते हैं यही वजह है कि आज नामी सितारे, चाहें क्रिकेटर हों, फिल्म स्टार्स हों, राजनेता हैं या आम जानता हो प्रेमानंद महाराज के पास खिची चली आती है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जाने के बाद प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात
बता दें कि प्रेमानंद महाराज के जन्मदिन के खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रेमानंद महराज से मिलने के लिए वृंदावन गई थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रेमानंद महाराज का वीडियो इंटरनेट पर छा गया था। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जाने के 10 दिन बात प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रपति के लिए प्रेमानंद महाराज ने कहीं ये बातें
प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि 'हमें इस बात का गर्व है कि हमारे राष्ट्रपति धर्मात्मा हैं। हमारे राष्ट्रपति आध्यात्मिक हैं। हमारे राष्ट्रपति नामजापक हैं। इस बात का हमें सुख मिला उनसे मिलकर कि इस समय हम गौरव से कह सकते हैं कि इस समय बहुत अच्छा समय चल रहा है हमारे देश में धर्म के लिए बाधा नहीं है। नहीं पहले था कि आप खुले में कथा नहीं कर सकते हैं। खुले में भजन नहीं कर सकते हैं। जब मलिखों का राज्य था। बहुत अच्छा अवसर आया है कलयुग में ऐसा अवसर शायद बार-बार ना आए आगे चलकर और बाधाएं खड़ी हो जाएं नाम जप में भगवत कथा कीर्तन में। तो आपको इशारे से बता दिया कि आप छोटी डिग्री लिए हुए हैं, लेकिन भारत का सबसे बड़ा डिग्री लेने वाला भी भगवान की शरण में अध्यात्म की शरण में है। इसीलिए वो प्रसन्न था इसी लिए वो आनंद था।'
प्रेमानंद महाराज के वचन सुन गदगद हो गए भक्त
प्रेमानंद महाराज की ऐसी बातें सुन लोग गदगद हो गए हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- बहुत गहरी बात कही है महाराज जी आपने तो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- लोग आते हैं चले जाते हैं, लेकिन आपने इस बारे में फिर से कहा यह बहुत ही अच्छी बात है इससे लोगों को भी अध्यात्म में आने की प्रेरणा मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications











