प्रेमानंद महाराज का छलका दर्द ? बोले- अरे घरवाले सब स्वार्थी हैं...जब देख लेते हैं हमारे काम का नहीं है

Premanand Maharaj

वृंदावन के केली कुंज आश्रम में रहने वाले प्रेमानंद महाराज को आज बच्चा-बच्चा मानता है। हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक है। जब से प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी है तब से तो उन्हें देखने वालों की भारी संख्या में भीड़ लग रही है। कभी प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके भक्त आते हैं तो कभी उनके गुरू। प्रेमानंद महाराज के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खास बात तो यह है कि प्रेमानंद महाराज के वीडियो चाहें नए हों या पुराने इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

परिवार को लेकर ये क्या कह गए प्रेमानंद महाराज

फिलहाल तो हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज कुछ ऐसा कह देते हैं जिसे सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। दरअसल वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि अरे घर वाले सब स्वार्थी हैं। बुरा लगेगा जिन्हें परिवार से मोह है, लेकिन वो अभी जानते नहीं जब देख लेते हैं कि हमारे काम का नहीं है तब असली रूप इनका देखने को मिलता है।

वीडियो देख भक्तों ने किया ये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो देख लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम सच कह रहे हैं आप गुरु जी। वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसा लग रहा जैसे आपके दिल की भावनाएं निकल रही हैं। वहीं तीसरे यूजर ने प्रेमानंद महाराज की बात को नकारते हुए लिखा- नहीं गलत ये है। मुझे कोई लालच नहीं मेरा भाई हमेशा मेरे लिए खड़ा रहता है। आपको अपना बयान बदलना चाहिए पांचों उंगलियां एक सी नहीं होती हैं। तो वहीं एक भक्त ने रिप्लाई में कहा कि- तुम समझ नहीं पाए वह मोह की बात कर रहे हैं। ना कि भाई और परिवार के गलत की।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X