प्रेमानंद महाराज ने ऐसे गुजारी जवानी, नहीं था खाना, भूख मिटाने के लिए किया करते थे ये काम

Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़े रहते हैं। एक समय था जब प्रेमानंद महाराज को अधिक लोग नहीं जानते थे, लेकिन आज का समय ऐसा है कि लोग दूर देश से प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए आते हैं। चाहें बुजुर्ग हो या जवान, महिला हो या पुरुष हर कोई प्रेमानंद महाराज के आगे नतमस्तक है। प्रेमानंद महाराज की वजह से ही आज देश के युवा में भी भक्ति भाव जागा है।

Premanand Maharaj

सोशल मीडिया पर छाया प्रेमानंद महाराज का वीडियो

प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके प्रवचनों को लोग सुनने के लिए आतुर रहते हैं। उनका हर एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होता है। आम जनता ही क्या सितारे भी प्रेमानंद महाराज के नक्शे कदमों पर चलते हैं। वैसे तो कई बार प्रेमानंद महाराज लोगों की दुविधा दूर करते हैं, लेकिन कई बार अपने मन की भी बात लोगों के सामने रखते हैं।

भूख लगती थी तो किया करते थे ये काम

बता दें कि हाल ही में एक प्रेमानंद महाराज का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हमने कई-कई दिनों तक भोजन नहीं पाया। तुम्हें हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा, हमने कई-कई दिनों तक बालू खाई है गंगा जी की बालू। भूख से व्याकुल हो गए तो फिर बस नीचे से बालू उठाई और पानी से सहारे पी गए।

खाने को नहीं थी रोटी तो करते थे ये इंतजाम

तुम्हें हमारी बात पर विश्वास नहीं होगा वृंदावन की सर्दी में हमारे पास ओढ़ने को कुछ नहीं था तब कट्टे टांट के बने हुए उसे ओढ़ा करते थे। भूख लगती थी कि रोटी मांग लाया करते थे। सब्जी नहीं थी तो आंवले की कंडिया चार दे दी जाती थी तो जैसे-तैसे करके खा लिया करते थे। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जब खा सकते थे भूख थी तब दिया नहीं और जब भोजन सामने है तो खाने लायक नहीं रहे। बिहारी की लीला बड़ी न्यारी है। प्रेमानंद महाराज की इन बातों को सुन भक्त भावुक हो उठे। एक ने कहा- इतनी परेशानियों को भी आप कितनी आसानी से बता रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने लिखा- आपके जैसा हो पाना ब़ड़ा ही कठिन है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X