कोसों दूर से प्रेमानंद महाराज से मिलने आईं बहन, कंपकंपाते हाथों से किया टीका, आंखों में आंसू लिए कही ये बात..

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। आज देश दुनिया भर से लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आते हैं। प्रेमानंद महाराज को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोग पूजते हैं। प्रेमानंद महाराज का सरल और पवित्र भक्ति स्वभाव ही है जो युवाओं को भी भक्ति मार्ग पर खींच आया है। प्रेमानंद महाराज निशुक्ल लोगों की उलझनों सुलझाने की कोशिश करते हैं। उनके उपदेशों ने कई लोगों की जिंदगी बदल दी है।
प्रेमानंद महाराज से मिलने आईं पूज्य कमल बहन जी
बता दें कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए लाखों लोग कोसों दूर से वृंदावन आते हैं। प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए अभी तक तो तमाम नेता-अभिनेता और क्रिकेटर आ चुके हैं, लेकिन हाल ही में प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए बहन आई हैं। जी हां, हाल ही में भजन मार्ग पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पूज्य कमल बहन जी आई हैं। वह जैसे ही प्रेमानंद महाराज की झलक देखती हैं उनकी आंखों से झरझर आंसू गिरने लगते हैं। वह प्रेमानंद महाराज से मिलती हैं उनके टीका लगाती हैं। बहन जी की स्थिति देख प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि क्या आप खाती पीती नहीं है ? इसपर वह कहती हैं कि अब बुलावा आ गया है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि ऐसे कैसे पहले हम जाएंगे और इंतजाम करके आएंगे। पहले श्री जी की सखियों के साथ मिलकर व्यवस्था करेंगे तब आप आना।
भक्तों की आंखों में भर आए आंसू
बता दें कि प्रेमानंद महाराज का वार्ता का यह वीडियो देख उनके भक्तों के आंखों से आंसू निकल पड़ते हैं। इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- इस वीडियो को देखकर मेरे तो आंसू आ गए हैं। हमारे प्यारे गुरुदेव जीवन के साथी हो आप। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही भावुक वीडियो है यह।
प्रेमानंद महाराज और पूज्य कमल बहन जी की वार्ता का पूरा वीडियो यहां देखें-


Click it and Unblock the Notifications