प्रेमानंद महाराज को मिलना चाहिए 'भारत रत्न', इस शहर से उठी मांग, सरकार तक पहुंचा संदेश

Bharat Ratna Demand for Premanand Maharaj: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ अपडेट सामने आती है। अब उनको लेकर मांग हो रही है कि उन्हे सरकार के द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
जी हां, क्या हिंदू और क्या मुसलमान सभी उनको काफी पसंद करते हैं और आज तक उनको मुख से किसी तरह की कोई ऐसी बात नहीं निकली है जो कि किसी की भावनाओं को आहत करती हो। खबरे हैं कि प्रेमानंद महाराज को लेकर मैनपुरी जिले से एक पत्र लिखा गया है। ये पत्र एक सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र कुमार यादव ने लिखा है।
उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संत को भारत रत्न देने की मांग की है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि केंद्र सरकार से इस पत्र को लेकर क्या जवाब आता है। अक्सर देखा जाता है कि प्रेमानंद महाराज के पास बड़े बड़े लोग शांति की तलाश में आते हैं। कुछ समय पहले बागेश्वर बाबा भी पहुंचे थे।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
प्रेमानंज जी महाराज को भारत रत्न देने की मांग को लेकर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''इससे बड़ी कोई उपाधि हो तो वो भी देने लायक है गुरुजी।'' एक ने लिखा, ''आप की सोच अच्छी है पर महाराज जी स्वीकार नहीं करेंगे राधा रानी मिल गई उनसे अच्छी कोई सांसारिक जीवन में मायने नहीं रखती।'' एक ने लिखा, ''वैसे किस काम के लिए मिलना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''महाराज जी को इसकी जरूरत नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए बाबा जी को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं।
बीमार हैं प्रेमानंद जी महाराज
कानपुर के आखरी गांव में जन्में प्रेमानंद जी महाराज इस वक्त अपनी बीमारी को लेकर परेशान हैं। लीवर की समस्या के बाद अब उनको कमजोरी और सीने में दर्द की समस्या हुई थी जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका इलाज चल रहा है और हो सकता है कि फिर कुछ दिनों के लिए वो भक्तों से दूरी बनाकर रखेंगे। गौरतलब है कि लोग रोजाना उनके लिए वृंदावन पहुंच रहे हैं और प्रार्थना कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications