..................... Premanand Maharaj Shocking Video viral, Said- unfortunately i dont like anything in world, Trending Now - Hindi Filmibeat

अब कुछ भी अच्छा नहीं लग रहा... यह दुर्भाग्य की बात है कि अब हमें, प्रेमानंद महाराज का क्लिप देख चौंके भक्त

प्रेमानंद महाराज के वीडियो इंटरनेट पर आए दिनों वायरल होते रहते हैं। कभी वह भक्तों को ज्ञान का पाठ पढ़ाते हैं तो कभी वह अपने खुद के अनुभव साझा करते हैं।

Premanand Maharaj

जब भी कोई बात प्रेमानंद महाराज के दिल को छू जाती है उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहने लग जाते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह बुरी तरह आंसू बहाते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रहे प्रेमानंद महाराज के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपने दिल की बात अपने भक्तों से करते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जब तक हमारा मन कहीं लगा है तो अच्छा लग रहा है। जिसने भगवान से आशिकी की भगवान से प्यार किया उसे संसार में कुछ अच्छा नहीं लगता है। वह तो अपने आप अनन्य हो जाता है। जिस पर भगवान की कृपा होती है वह भोगों में नहीं फंसता।

यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है...

प्रेमानंद महाराज आगे कहते हैं कि यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि हमें भोग अच्छे लग रहे हैं। सौभाग्य है कि भगवान अच्छे लगने लगें। जिसको भगवान प्रिय लगने लगते हैं उसपर भगवान की कृपा होती है। उसके बाद उसे कोई फांस नहीं सकता। माया भगवान से विमुख करती है। माया बार-बार जन्म मरण के चक्र में डालती रहती है। अगर भगवान आपके रक्षक हैं तो उसकी सीमा को भी कोई नहीं छू सकता। फिर ऐसे भक्तों को भगवान के दर्शन की भी लालसा नहीं रहती है। भगवान आकर दिल में समा जाते हैं। उसे सभी रूपों में भगवान ही दिखते हैं।

प्रेमानंद महाराज का वीडियो देख छलक उठे लोगों की आंखों से आंसू

बता दें कि इंटरनेट पर प्रेमानंद महाराज का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-बहुत ही खूबसूरत महाराज जी आपके प्रवचन सुनकर तो लगता है कि सब छोड़ दूं सब मोह माया ही है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- यह तो सच है आप कर्म कर रहे हो तो धर्म पर भी ध्यान दो। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के वीडियो लोगों को प्रभावित करते हैं। आज के खास करके युवा प्रेमानंद महाराज से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X