संत तो अब बने हैं, लेकिन वह पहले मेरे पति..प्रेमानंद महाराज को लेकर बुजुर्ग महिला ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रेमानंद महाराज की आज बच्चे से लेकर बड़ा तक हर कोई उनके नाम की माला जपता है। लोग प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज के बारे में जानना चाहता है। उनके बचपन और जवानी की कहानी, लेकिन हाल ही में प्रेमानंद महाराज को लेकर एक बड़ा सच सामने आया है। दरअसल एक 90 साल की महिला ने प्रेमानंद महाराज को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।
पहले उनका स्वरूप डरावना था...
दरअसल शीला नाम की एक महिला ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वह कहती हैं कि प्रेमानंद महाराज बनारस में रहा करते थे। संत तो वो अब बने हैं पहले तो वह मेरे पति श्री राम शर्म जी से मिलने आते थे। मेरे पति रास की प्रस्तुति दिया करते थे तभी प्रेमानंद उन्हें देखने आते थे। प्रेमानंद ने मेरे पति से कहा कि वह उन्हें भी वृंदावन ले चलें। तभी मेरे पति ने कहा कि बांके बिहारी का हाथ पकड़ लेने वाला स्वयं ही वृंदावन आ जाता है। चिंता मत करिए। महिला ने कहा कि उस समय उनका स्वरूप डरावना था। बड़ी जटाएं रखते थे और खाट पर ही बैठे रहते थे। वृंदावन में आने के बाद वह राधा नाम जप करने लगे। उनकी दोनों किडनियां खराब हैं, लेकिन फिर भी वह भक्ति की राह पर आगे बढ़ते रहते हैं।
कई लोगों ने दान करनी चाही किडनी
बुजुर्ग महिला ने यह भी बताया कि लंबे समय से उनकी किडनियां खराब हैं। कई लोगों ने उन्हें किडनी दान करने की बात कही, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। वह हमेशा कहा करते थे कि हम क्यों ही किसी को कष्ट दें जो भगवान ने दिया है वह उसे भोगेंगे और ऐसे ही सालों बीत गए। बता दें कि महिला की यह वीडियो पुराना है, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications