..................... Premanand Maharaj Shocking statement on Navratri old tradition Bakra Bali on Ramanavami trending now - Hindi Filmibeat

'नवरात्र में बकरे की बली नहीं देंगे तो...' भक्त के प्रश्न को सुन प्रेमानंद महाराज ने कह दी चौंकाने वाली बात

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज के लगातार वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हर कोई प्रेमानंद महाराज को सुनना चाहता है। चाहें देसी का हो या विदेशी बच्चा हो या बड़ा हर कोई प्रेमानंद महाराज के सकारात्मक विचारों के आगे नतमस्तक है। बता दें कि प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर कई ऐसे लोग आते हैं जो कई चीजों से परेशान हैं। कोई अपनी निजी जिंदगी को लेकर प्रश्न पूछता है तो कोई अपनी पुरानी चालती चली आ रही प्रथाओं को लेकर सवाल करता है।

नवरात्र में वायरल हो रहा ये वीडियो

वहीं बता दें कि आज नवरात्र के खास मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आता है। शख्स प्रेमानंद महाराज से जो प्रश्न पूछता है उसे सुनकर वह भी हैरान रह जाते हैं। जी हां, भक्त पूछता है कि नवदुर्गा में खासतौर पर नवमी वाले दिन बकरे की बली हर घर में दी जाती है। उसी का प्रसाद बनता है और उसी का भोग लगाया जाता है। हमने जब मना किया कि हमारे गुरु देव ऐसा करने को मना करते हैं तब उन लोगों ने कहा कि- माता उल्टा कर देती है हम पर।

प्रेमानंद महाराज ने कही ये बड़ी बात

इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि हम सभी से यह प्रार्थना करते हैं कि अगर मां को तुम जगत माता समझते हो तो क्या मां बकरे की मां नहीं है ? तो क्या एक मां अपने पुत्र की हत्या बर्दाश्त करेगी ? तुम्हारा अंमगल ही करेगी मां मंगल नहीं कर सकती। बकरों की बली चढ़ाना बंद कर दो और फिर अमंगल हो तो हमें आकर बताना। भला हिंसा का फल सुख कैसे हो सकता है। हम खुद को कष्ट दें मां को खुश करें, लेकिन बकरे की बली देकर सोचें मां खुश हो जाएगी ऐसा तो हमने कहीं नहीं पढ़ा। इसलिए हम सभी से यह प्रार्थना कर रहे है कि जो पुरानी प्रथाएं चली आई हैं। जिसमें हिंसा होती है उसे बंद कर दे।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X