माता-पिता ने प्रेमानंद महाराज से रो-रोकर मांगा अपना बेटा, कहा- हमारा बच्चा वापस कर दो हम तकलीफ में हैं...

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पर आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी प्रेमानंद महाराज प्रवचन देते नजर आते हैं तो कभी प्रेमानंद महाराज अपनी आपबीती सुनाते नजर आते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि माता पिता प्रेमानंद महाराज से अपने बच्चे को वापस कर देने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पिता रोते दिखे रहे हैं वह प्रेमानंद महाराज से विनती करते हैं कि उनका एक ही बेटा है हम तकलीफ में हैं हमें हमारा बेटा वापस कर दो।

हमारा बेटा हमें वापस कर दो...

एक माता पिता के वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां माता पिता प्रेमानंद महाराज से गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। माता पिता का कहना है कि प्रेमानंद महाराज बस उनके बेटे के वापस कर दें। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में शख्स कहता नजर आ रहा है कि- प्रेमानंद महाराज जी हम 6 महीनों से परेशान हैं। बेटे के कहने पर हमने प्रेमानंद महाराज से गुरुदीक्षा दिलवाई थी।

शख्स ने रो-रोकर सुनाई अपनी कहानी

हमने तो यह कहकर दिलवाई थी कि घर पर रहकर आप सेवा करोगे, लेकिन गुरु दीक्षा लेने के 4 महीने बाद वह वृंदावन आ गया। हम उसे पहले भी बुलाने के लिए आए, लेकिन वह आने के लिए तैयार नहीं हो रहा। वह कहता है कि वह प्रेमानंद महाराज के छत्र छाया में भक्ति करना चाहता है। शख्स कहता है कि मेरा एक ही बेटा है। इसकी मां को कैंसर हो गया है हम तकलीफ में हैं। राधा रानी की सेवा करना अच्छा है, लेकिन माता पिता को तकलीफ देकर नहीं। रिपोर्टर ने शख्स को समझाया कि प्रेमानंद महाराज किसी से यह नहीं कहते हैं कि माता पिता छोड़कर वृंदावन आ जाओ। इसपर शख्स हामी भरता है और कहता है कि नहीं प्रेमानंद महाराज ऐसा नहीं कहते हैं, लेकिन हम बस हमारा बेटा चाहते हैं हमारी ऐसी स्थिति है वह घर रहकर भी सेवा कर सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X