मां-बाप से बिछड़ने के बाद ऐसा हो गया था प्रेमानंद महाराज का हाल, पहली बार सुनाई बचपन की कहानी, Trending Video

Premanand Maharaj

प्रेमानंद महाराज को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं। आम से लेकर खास तक। सितारों से लेकर क्रिकेटर तक हर कोई प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए उनके प्रवचन को सुनने के लिए लोग कोसों दूर से वृंदावन चलकर आते हैं। लोग प्रेमानंद महाराज के सामने अपनी उलझने रहते हैं और महाराज जी उन उलझनों को उपाय बताते हैं। प्रेमानंद महाराज के प्रवचन कई लोगों का मार्गदर्शन करते हैं। प्रेमानंद महाराज के वीडियो भी सोशल मीडिया पर आए दिनों छाए रहते हैं। वहीं हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए हैं।

11 साल से लेकर 35 की उम्र तक ऐसे जिया जीवन

हाल ही में प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेमानंद महाराज अपनी बचपन की कहानी लोगों को सुनाते नजर आ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज इस वीडियो में कहते हैं कि वह 11 साल पहले अपने घर से निकल गए थे और 11 से लेकर 35 साल की उम्र तक वह मणिकर्णिका घाट से लेकर अस्सी घाट तक हमारी यात्रा कहती थी। हम एक पीपल के वृक्ष के नीचे बैठे रहते थे।

सत्तू चाटकर भरते थे पेट

सुबह काशी विश्वनाथ के दर्शन करते थे और वहीं शाम को भिक्षा मांगते थे। वहीं भिखारियों की लाइन में बैठते थे जो कोई भी सत्तू या कुछ दे देता वही खा लेते थे अब कोई आधा किलो तो देगा नहीं ना बस शहद भर देता था उसी को चाट कर खा लेते थे गंगाजल पी लेते थे। बाकी किसी से कोई मतलब नहीं अपना भजन करते रहते थे। बता दें कि सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X