महिला की कहानी सुन Premanand Maharaj ने पतियों को सिखाया ये तरीका, वीडियो हुआ वायरल
Premanand Maharaj Viral Video: प्रेमानंद महाराज, एक ऐसी हस्ती बन गए हैं, जिनके प्रवचन सुनने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में महाराज जी के पास चौथी बार पहुंचे थे। उनकी इस उपस्थिति ने एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की लोकप्रियता को बढ़ावा दे दिया है।

लोग अब प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनना चाहते हैं और उनके वीडियोज भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला उनसे ऐसी बात कहती है कि महाराज जी खुशी के मारे झूम उठे और बाकि पतियों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है।
प्रेमानंद महाराज का वीडियो हुआ वायरल
जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो महिला बताती है कि मेरे पति अगर मुझे कोई काम करवाना चाहते हैं, तो वह नाम जप का लालच देते हैं। अगर मुझे मायके जाना है, तो मुझे 50,000 नाम करना पड़ेगा अगर हमारे बीच कोई झगड़ा हो और मैं फिर से बात करना चाहूं, तो मुझे 10,000 बार नाम जपना होगा। ये सुनकर महाराज जी बोल पड़ते हैं कि कहां है आपके पति? वो यहां नहीं आए? अगर वह आए होते, तो हम उनका स्वागत करते। आगे महिला द्वारा बताया गया कि अगर मैं उन्हें मैसेज करूं और वे जवाब न दें, तो मैं 'राधा राधा' लिख देती हूं'। ये सुनकर प्रेमानंद महाराज और प्रफुल्लित हो जाते हैं और कहते हैं- क्या बात हैं... बहुत सुंदर, हमारी बात जरूर उन्हें बता देना कि बाबा ने प्रणाम कहा है।
बाकी पतियों को भी दी सलाह
आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा- 'ओ पतियों, ऐसा ही व्यवहार किया करो, तो बात बन जाएगी। हम तो कह रहे हैं पति ऐसा व्यवहार करें और पत्नी दोगुना करे। पतियों को सुधारने के लिए, आपको शराब नहीं पीनी चाहिए, मांस नहीं खाना चाहिए, बुरा काम नहीं करना चाहिए, और राधा का नाम जपना चाहिए। तो मैं आपको बहुत प्यार करूंगी, तो आपकी सेवा करूंगी, आपकी हर बात मानूंगी।'
प्रेमानंद जी महाराज ने आगे कहा- 'ऐसा करने से आपका जीवन धन्य हो जाएगा, किसी भी भाव से ही सही भगवन के नाम का उच्चारण करने से जीव का परम मंगल हो जाता है। जिस दिन से राधा नाम शुरू किया, उस दिन से तुम्हारे परम मंगल की... परम सुख की नींव पड़ गई। बलिहारी उस पति को, जो इस तरह से आपको भजन में लगा रहा है। सब पतियों को ऐसा ही होना चाहिए और सब पत्नियों को भी ऐसा होना चाहिए। फिर तो राम राज्य छा जाए... आनंद छा जाए... बहुत उत्तम बात है, हम आपके पति को प्रणाम करते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











